25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 7 दिन में दूसरा हादसा, अब नागौर में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 7 वैगन पटरी से उतरे; इन 10 ट्रेनों का रूट बदला

Goods Train Derailed: राजस्थान में एक बार फिर मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दौसा के बाद अब नागौर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद जोधपुर मंडल के मेडता रोड-फुलेरा रेलखंड पर यातायात प्रभावित हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jul 2025, 2:50 PM IST

Goods-train-derailed-in-Gachhipura

नागौर के गच्छीपुरा में पटरी से उतरी ट्रेन। फोटो: पत्रिका

नागौर। राजस्थान में एक बार फिर मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दौसा के बाद अब नागौर में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा नागौर के गच्छीपुरा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे के बाद जोधपुर मंडल के मेडता रोड-फुलेरा रेलखंड पर यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 10 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। बता दें कि राजस्थान में 7 दिन में ऐसा दूसरा हादसा हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि सुबह 10.15 बजे सूचना मिली कि एक मालगाड़ी गच्छीपुरा स्टेशन से निकलने के बाद पटरी से उतर गई। यह मालगाड़ी जोधपुर से जयपुर जा रही थी। तभी डीजल लोको के टायर और 7 वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही जोधपुर डीआरएम अनुराम त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। राहत कार्य और वेगन को ट्रैक पर लगाने का काम जारी है।

जयपुर-जोधपुर रेल मार्ग हुआ बाधित

मालगाड़ी के बेपटरी होने से जयपुर-जोधपुर रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद लीलन एक्सप्रेस को डेगाना और मरुधर एक्सप्रेस को जालसू स्टेशन पर रुकवाया गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

इन ट्रेनों का रूट बदला

1. गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो 17 जुलाई को भोपाल से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-लूनी होकर जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस जो 17 जुलाई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड जंक्शन-लूनी होकर जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ़- चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को सूरतगढ़ से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-रींगस होकर जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-सीकर-चूरू-रतनगढ़-डेगाना होकर जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-सीकर-चूरू-रतनगढ़-बीकानेर होकर जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 18573, विशाखपट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 16 जुलाई को विशाखपट्टनम से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन होकर जाएगी।
8. गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को इंदौर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड जंक्शन होकर जाएगी।
9. गाड़ी संख्या 12461, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 17 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन होकर जाएगी।
10. गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर जाएगी।

    राजस्थान में 7 दिन में दूसरा हादसा

    बता दें कि राजस्थान में 7 दिन ऐसा दूसरा हादसा हुआ है। इससे पहले दौसा जिले में गंगापुर रेलवे ट्रैक पर 12 जुलाई को बिनोरी भैंरुवास रेलवे स्टेशन पर गोवंश सामने आने से मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई थी। घटना के बाद रेलवे कार्मिकों की टीम ने 5 घंटे बाद ट्रैक को यातायात के लिए सुचारू कर दिया था। साथ ही रेलवे ने ट्रैक पर अवांछित पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही थी।