22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल की जांच में एक आरोपी एचआईवी पॉजिटिव, जेएलएन अस्पताल की जांच से होगा साफ

-पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आधा दर्जन आरोपियों की नागौर जेल में एचआईवी की हुई जांच, इनमें एक पाया गया पॉजिटिव, अब जेएलएन अस्पताल में तीन चरण में होगी जांच के बाद होगा खुलासा-अनैतिक संबंध बनाने के प्रयास का मामला

2 min read
Google source verification
एचआईवी पॉजिटिव

नाबालिग से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में नागौर जेल गए छह में से एक आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव होने का संदेह है। जेल में हुई प्रारंभिक जांच में इसे एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। अब जेएलएन अस्पताल में तीन चरण में होने वाले टेस्ट से साफ होगा कि वो एड्स से ग्रसित है या नहीं।


नागौर. नाबालिग से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में नागौर जेल गए छह में से एक आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव होने का संदेह है। जेल में हुई प्रारंभिक जांच में इसे एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। अब जेएलएन अस्पताल में तीन चरण में होने वाले टेस्ट से साफ होगा कि वो एड्स से ग्रसित है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार अनैतिक संबंध का विरोध करने पर यश की हत्या करने का आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी मेड़ता जेल में है। यश के एक अन्य साथी ने बबलू घोसी के आधा दर्जन साथियों पर अश्लील फिल्म दिखाने, छेड़छाड़ के साथ अनैतिक संबंध बनाने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने इन आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर नागौर जेल भेजा। बताया जाता है कि जेल में आने वाले हर बंदी की एचआईवी पॉजिटिव की जांच होती है, इनमें से एक वहां एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। हालांकि अभी किसी भी तरह से उसके एचआईवी पॉजिटिव होने को पुख्ता नहीं माना जा रहा। वो इसलिए भी कि जेल में हुई जांच प्रारंभिक है और अभी जेएलएन अस्पताल में भी तीन अलग-अलग चरण में जांच होनी है।

सूत्र बताते हैं कि ये सभी आरोपी बबलू घोसी के साथ रहते थे, इनमें से कुछ महिलाओं के वेश में रहा करते थे। पुलिस को दिए गए बयान में भी इन्होंने स्वीकारा कि वे अनैतिक संबंध बनाते थे। फिलहाल जेल में प्रारंभिक जांच में एक आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर भी कई तरह के संशय है। चिकित्सक तक खुद स्वीकारते हैं कि इतनी जल्दी यह नहीं कहा जा सकता कि वो एचआईवी पॉजिटिव है। अगली तीन जांच में साफ हो जाएगा। तीन अलग-अलग चरण में जांच होगी। हो सकता है कि किसी तकनीकी खामियों के चलते ऐसा हुआ हो।

कुछ और मोबाइल की तलाश

सूत्रों का कहना है कि यश की हत्या के आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य नाबालिग के पोक्सो रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे फिर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि इन सभी आरोपियों के मोबाइल से कुछ लोगों के अश्लील चैट सहित कई तरह की संदिग्ध गतिविधियां उजागर हुई, ऐसे में उन लोगों का भी मोबाइल पुलिस अपनी गिरफ्त में लेगी जो इसमें शामिल थे।