
Bhajans of Shri Ram resounded in Banshiwala
नागौर. शहर के बंशीवाला मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी उत्सव में सहभागिता की। इस दौरान वाद्ययंत्रों के स्वर पर भगवान श्रीराम के भजन मंदिर परिसर में गूंजते रहे। कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ। इसमें महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बंशीवाला का भगवान श्रीराम के साथ अद्भुद शृंगार फूलों से किया गया। दोपहर में एक बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। गूंजते भजनों के साथ संगीत के स्वरों के बीच बच्चों ने भाग लिया तो कार्यक्रम का परिदृष्य बदला सा नजर आया। इसी तरह कुम्हारी दरवाजा के बाहर गणेश बावड़ी में भगवान श्रीराम का दरबार सजा। भगवान श्रीराम का षोड्षोपचार अर्चन किया गया। मंदिर के पुजारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इसके पूर्व गणपति का अर्चन किया गया। तत्पश्चात भगवान श्रीराम का वैदिक मंत्रों से जयघोष किया गया। इस मौके पर डॉ. श्रीराम शर्मा, सुमित टांक, गौतम मित्तल, संतोष सोनी एवं वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे।
Updated on:
31 Mar 2023 12:39 pm
Published on:
31 Mar 2023 02:03 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
