
Man should do true devotion to God
नागौर. रामपोल सत्संग भवन में चल रही भागवत कथा में संत रामनिवास शास्त्री ने कहा कि सच्चा मित्र केवल भगवान होते हैं। इस संसार में लोगों के प्रेम में स्वार्थ छिपा रहता है, लेकिन भगवान का प्रेम इससे परे होता है। इसलिए प्रेम करना है तो फिर भगवान से करना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उद्धरण देते हुए समझाया कि सुदामा जब द्वारका गए तो प्रभु उनसे मिलने के लिए दौड़ते हुए नंगे पैर पहुंचे। वर्तमान में तो लोग सुख-समृद्धि आते ही अपनों को भूल जाते हैं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता पूरे संसार के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भक्त को केवल भक्ति करनी चाहिए। भक्ति भी ऐसी हो कि वह पूरी तरह से प्रभु के प्रति समर्पित हो। समर्पण तभी होता है, जब आस्था होती है। इसलिए अपनी के साथ भगवान में समर्पित होने पर ही सच्ची भक्ति प्राप्त होती है। सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान श्री कृष्ण एवं सुदामा की सुंदर झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में महंत मुरलीराम महाराज, संत राजाराम, संत मानकराम, साध्वी मोहनी बाई, नंदकिशोर बजाज, नंदलाल प्रजापत, भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, सुनील, महेश कंसारा, मनोज प्रजापत, राजू कांगसिया, दामोदर सोनी, मनोज अरोड़ा, राजेश सोनी आदि मौजूद थे।
विद्यार्थी परिषद ने मनाया पतंग उत्सव
नागौर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से किले की ढाल के पास मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पतंगबाजी का लुफ्त उठाया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उभरते भारत के विकल्प पर चर्चा गई। इसमें जिला विस्तारक विजय शर्मा, जिला प्रमुख दिनेश रोज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज बांगड़ा, दीपशिखा जोशी, नगर मंत्री कूलदीप शर्मा, इकाई अध्यक्ष सूमित भाटी, इकाई सचिव खूशी प्रजापति, युवराज सैनी, यश सोनी, अक्षत शर्मा, सुरेंद्र भाटी, रामसिंह डिडेल, मनजीत जाजड़ा, ज्यश, मोहित बोराणा आदि आदि मौजूद थे।
Published on:
14 Jan 2024 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
