
कुचामनसिटी. कुचामन गौशाला भीड़ में आयोजित राष्ट्र वंदना कार्यक्रम में राष्ट्रवादी भजन गायक कलाकार प्रकाश माली का अभिनन्दन करते पदाधिकारी।
कुचामनसिटी. यहां कुचामन गौशाला भीड में सोमवार को भारत विकास परिषद कुचामन शाखा के तत्वावधान में Òराष्ट्र वंदनाÓ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने के बावजूद श्रोताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देश के ख्याति प्राप्त राष्ट्रवादी भजन गायक कलाकार प्रकाश माली के भजन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कलाकार प्रकाश माली ने राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत एक से बढक़र भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रकाश माली, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ. त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय संपर्क मंत्री नृत्य गोपाल मित्तल, प्रांतीय संरक्षक विनोद सैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक गिरधारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक अशोक कुमार, संघ के जिला कार्यवाह अरविंद तोषनीवाल, कुचामन शाखा के अध्यक्ष डॉ. गोविंद राम रेवाड़ ने भारत माता के पूजन के साथ किया। संघ के नागौर विभाग प्रचारक गिरधारीराम ने राष्ट्र वंदना कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
डॉ. त्रिभूवन शर्मा ने भारत विकास परिषद का परिचय दिया। प्रकाश माली के मंच संभालते ही श्रोताओं का जोश देखने लायक था। श्रोता भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारे लगा रहे थे। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में प्रकाश माली ने जब तक महाराणा प्रताप की जीवनी पर लिखे भजन ‘मायड़ थारो पूत कठे वो एकलिंग दीवान कठे....’ की प्रस्तुति नहीं दी तब तक श्रोता जमे रहे। माली ने जैसी ही इस भजन की प्रस्तुति दी श्रोता तालियां बजाकर झूमने लगे। इस भजन के दौरान रिमझिम बारिश भी हुई, लेकिन श्रोताओं ने अपना स्थान नहीं छोड़ा। बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीम ने की थी कड़ी मेहनत
भारत विकास परिषद के सचिव ओमप्रकाश सैन, राघव सारडा, कोषाध्यक्ष मोहित सेठी, संपर्क प्रमुख अंकुर जैन, कार्यकम संयोजक जयप्रकाश शर्मा, शरद सोमानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महिला एवं पुरूषों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के प्रबन्ध किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस की माकुल व्यवस्था थी।
Published on:
16 Aug 2022 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
