
MLA Hanuman Beniwal acquitted by CBI court
रूण/संखवास (नागौर). कस्बे के निकटवर्ती दियावड़ी गांव में गुरुवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने पहुंचकर मृतक धर्माराम देवासी के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बेनीवाल जैसे ही मृतक धर्माराम के घर पर पहुंचे, मृतक के बच्चों को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं घर के हालात को देखते हुए जल्द ही वहां पर बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
गौरतलब है कि मंगलवार को करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में मवेशी चराने गए धर्माराम देवासी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद बुधवार को परिजन नागौर पहुंचे तथा एसपी निवास के सामने शव रखकर आरोपितों को गिरफ्तार करने, परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी, जिसको लेकर देर रात विधायक बेनीवाल के हस्तक्षेप से मांगों पर सहमति बनी थी।
2 लाख 21 हजार की आर्थिक सहायता
विधायक बेनीवाल ने बुधवार रात को की गई घोषणा के अनुसार गुरुवार को दियावड़ी पहुंचक मृतक धर्माराम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कुल 2 लाख 21 हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता दिलवाई। विधायक ने अपनी ओर से एक लाख की आर्थिक सहायता दी। जबकि सैनणी के जनप्रतिनिधि रामनारायण गुर्लिया ने 50 हजार, माणकपुर के पूर्व सरपंच मुन्नाराम ग्वाला ने 50 हजार तथा माणकपुर निवासी निम्बाराम देवासी ने 21 हज़ार रुपए की नकद आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को देकर मृतक की दोनों पुत्रियों के नाम एफडी करवाने के लिए कहा। साथ ही विधायक ने मृतक के आवास की देवासियों की ढाणियों को बिजली से जुड़वाने की घोषणा की। स्थानीय सरपंच को मृतक के आवास पर पानी का टांका बनाने तथा हर संभव मदद करने के लिए कहा। इस दौरान ढगलाराम देवासी, खींयाराम देवासी, सुखराम देवासी, रतनाराम देवासी दियावड़ी, जितेंद्र गुर्लिया सहित जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
करौली एसपी से की दूरभाष पर बात
विधायक हनुमान बेनीवाल ने करौली जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कायल से दूरभाष पर वार्ता कर मृतक के परिजनों से जिला प्रशासन से अधिकत्तम आर्थिक सहायता राजि दिलवाने के लिए कहा। उन्होंने शेष बचे हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए भी कहा।
Published on:
04 May 2018 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
