11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायसिंह नगर विधायक सोना देवी बावरी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
Google source verification
Nagaur news in hindi

MLA Sonadevi Bawri Says, Political parties Use Our Samaj as vote bank

राजनीति की मुख्य धारा से जुडऩे बावरी समाज ने भरी हुंकार, बावरी समाज ने कहा, हम वोट बैंक के लिए हो रहे इस्तेमाल, प्रदेश भर से मेड़ता पहुंचे हजारों लोग
मेड़ता सिटी. महाविद्यालय खेल मैदान में रविवार को बावरी समाज की जागृति, एकजुटता एवं राजनीतिक चेतना के लिए राज्य स्तरीय ‘जागृति महासम्मेलन राजस्थान 2018’ में सारा समाज एक जाजम पर बैठा नजर आया। महासम्मेलन में विधानसभा चुनाव में समाज को 10 सीटों पर अवसर देने वाली पार्टी को समर्थन देने की बात कही गई। जागृति महासम्मेलन की मुख्य अतिथि अनूपगढ़ विधायक शिमला देवी बावरी, रायसिंह नगर विधायक सोना देवी बावरी सहित अतिथियों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। अनूपगढ़ विधायक बावरी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने आज तक समाज को केवल मतदाता के रूप में उपयोग किया है। विधानसभावार जागृति सम्मेलन से समाज राजनीति की मुख्य धारा से जुड़ सके।


समाज के लिए शिक्षा जरूरी
उन्होंने समाज के छात्रों को सुचारू अध्ययन की सुविधा के लिए विधानसभावार छात्रावास खोले जाने सहित जयपुर में समाज का छात्रावास बनवाए जाने का भरोसा दिलाया। रायसिंह नगर विधायक सोना देवी बावरी ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस रायसिंह नगर की अध्यक्ष रामदेवी बावरी ने कहा कि बावरी समाज अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है।


बड़ी संख्या में आए लोग
इस दौरान महासम्मेलन के अध्यक्ष रसेल सिंह, कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रभुदयाल भाटी, श्रीकिशन चौहान गंगानगर, विशिष्ट अतिथि रामकुंवार बावरी लाम्पोलाई, पूर्व प्रधान बहरोड वीना चौहान, नाथूराम बावरी लुणियावास, हुकमाराम बोरूंदा, चेलाराम बावरी मकराना, दीनाराम कुरडाया, कृष्ण चौहान रावतसर, आरपीएस जगदीश प्रसाद बोहरा, प्रेमराज बावरी पालियास,हरिराम डीडवाना, दयाराम, शिवजीराम, गुमानसिंह, अन्नाराम बावरी, रामकुंवार बावरी, जुगराज बावरी, सरपंच गोरधनराम, पन्नालाल, भारतसिंह कैराप, हरिराम सिंगरावट सहित समाज के लोगों ने विचार व्यक् त किए। संचालन गौतम बावरी ने किया।

महासम्मेलन की झलकियां
1 बजे पण्डाल छोटा पडऩे लग गया। लोगों ने मैदान में पण्डाल के बाहर खड़े रहकर एवं बैठकर सम्मेलन को सुना।
-भोजनशाला में पूरे दिन उमड़ती रही भीड़।
- प्राय: सभी वक्ताओं ने सम्मेलन में मौजूद लोगों से बावरी समाज, जयभारत, वंदे मातरम, जय भीम के उद्घोष करवाए।
- नशा छोडऩे का संकल्प दिलाए जाने पर अधिकांश लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया
- बड़ी संख्या में महासम्मेलन में लोगों के पहुंचने पर परिजनों से बच्चे बिछड़ गए। जिन्हें मंच से उद्घोषणा करके परिजनों से मिलवाया गया।
- मंचस्थ कई वक्ता समय नहीं होने से बोलने से वंचित रहे।
- रिमझिम वर्षा के बीच सवा 12 बजे महासम्मेलन शुरू हुआ