4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखिए, चेंजमेकर ज्ञानाराम रणवां का नावां के विकास को लेकर क्या है विजन

https://www.patrika.com/nagaur-news/

2 min read
Google source verification
changemaker Gyanaram rinwa

changemaker Gyanaram rinwa

नावां (Nagaur).
नावां विधानसभा से भाजपा के सक्रिय नेता रहने के बाद अब टिकट की दावेदारी कर रहे पत्रिका अभियान के चेंजमेकर ज्ञानाराम रणवां चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। आगामी चुनाव को लेकर उनके विजन व मुद्दों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने उनसे बात की। रणवां ने बताया कि वे पिछले दस साल से राजनीति में सक्रिय हैं और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयासरत हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ज्ञानाराम रणवां ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में कुचामन में किसानों के लिए प्याज भण्डारण व अन्य खाद्यान्नों के भण्डारण खुलवाने के साथ ही ग्राम पंचायतों को सड़क मार्गों से जोडऩा है। नावां के नमक उद्योग को सुचारु रखने के लिए नमक उद्योग का नीति निर्धारण करवाने का प्रयास करेंगे] जिससे नमक उद्योग का विस्तार हो सके। क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर नियुक्तियां करवाने के साथ ही चिकित्सालयों को क्रमोन्नत करवाने का प्रयास करेंगे।

महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का होगा प्रयास
रणवां ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुचामन शिक्षा नगरी के रूप में आगे बढ़ रहा है, लेकिन यहां बालिका महाविद्यालय का अभाव है। ऐसे में कुचामन में बालिका महाविद्यालय खुलवाने के साथ ही नावां में विवेकानन्द मॉडल स्कूल खुलवाने का प्रयास करने की बात कही, जिससे बालिकाओं को उच्च शिक्षा मिलेगी।

चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाएंगे
कुचामन के चिकित्सालय में ब्लड बैंक के साथ ही चिकित्सालय विकास के लिए प्रयास करने के साथ ही यहां ऑपरेशन सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किया जाएगा। नावां में चिकित्सालय को क्रमोन्नत करवाने के साथ ही यहां चिकित्सकों की नियुक्तियां करवाई जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

रीको की रहेगी मांग
नावां-कुचामन में रोजगार को बढ़ावा मिल सके इसके लिए रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया बनवाने की मुख्य मांग रहेगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके और क्षेत्र का विकास भी हो सके। युवाओं के लिए यहां विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्र खुलवाए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

मुख्य सड़क मार्ग जरुरी
नावां से रुपनगढ़ मार्ग को खाखड़की से होते हुए सड़क मार्ग बनाना जरुरी है जिससे नावां से अजमेर का मार्ग सुगम हो सके। राजलिया, भांवता होते हुए रेनवाल तक सड़क निर्माण तैयार करना जरुरी है। पांचवा, चितावा, घाटवा होते हुए खाटूश्यामजी के लिए सड़क मार्ग तैयार करवाना जरुरी है।