4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel War: ईरान के हवाई हमले में राजस्थान के युवक की मौत, ओमान पोर्ट पर जहाज में सवार था

Iran Missile Attack: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक की मौत की खबर सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Oman Port Ship Attack

मिसाइल पर हमला व इनसेट में राजस्थान के दलीप सिंह। (फोटो- सोशल मीडिया और पत्रिका)

नागौर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। युवक दलीप सिंह नागौर जिले के खींवताना का रहने वाला था और क्रूड ऑयल कंपनी के एक शिप पर नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ओमान पोर्ट पर 1 मार्च की सुबह ​दलीप सिंह ड्यूटी कर रहा था। तभी ईरान की मिसाइल स्काईलाइट कंपनी के जहाज पर आकर गिरी। इस हमले में जहाज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बिहार के रहने वाले आशीष का शव मिल गया है। लेकिन, दलीप का शव अभी तक नहीं मिला है।

स्काईलाइट कंपनी का था जहाज

जिस जहाज पर हमला हुआ, वह स्काईलाइट कंपनी का था। कंपनी के अनुसार हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। इस हमले में जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, राजस्थान के युवक सहित कैप्टन आशीष की मौत हो गई।

खींवताना गांव में मातम

कंपनी की ओर से दलीप के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। होली के मौके पर दलीप की मौत की सूचना मिलते ही खींवताना गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।