
-कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत हुई पार्टी
नागौर. एक समय में लोकसभा में भाजपा के केवल दो सदस्य थे, लेकिन आज पार्टी के खुद के बूते यह आंकड़ा 282 पहुंच गया है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विधायक हबीबुर्रहमान ने भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर भाजपा शहर मंडल की ओर से खत्रीपुरा में मंडल अध्यक्ष लीलम तोलावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। विधायक ने कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है। भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार मेहनत करनी होगी।
भाजपा हमेशा दलितों के साथ
हाल ही हुए भारत बंद का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा हमेशा दलितों के साथ रही है और सरकार ने किसी का आरक्षण खत्म नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से आरक्षण खत्म किए जाने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। केवल भाजपा ने ही दलितों को आगे लाने के लिए उनके हित में काम किया है। प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत ने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी कभी निराश नहीं करती। कार्यकर्ता पूरी मेहनत से पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।
उचित मंच पर रखें अपनी बात
भाजपा जिलाध्यक्ष (शहर) रामचंद्र उत्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। किसी प्रकार का मनमुटाव है तो बैठकर उसे दूर करना होगा। सोशल मीडिया पर अनावश्यक चर्चाओं को बंद करने पर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह उचित मंच पर अपनी बात रखे या उससे सीधा संवाद करें। अरबन कॉ-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जीवनमल भाटी ने कहा कि आज यह देखकर अच्छा लगता है कि आज हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है, जो दिन-रात भाजपा को जिताने में लगी है।
पार्टी में निष्ठा से काम करें
वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगर परिषद के पूर्व सभापति बिरदीचंद सांखला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी में निष्ठा से काम करना चाहिए। महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुजा पंवार, युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष कैलाश तोलावत,शहर मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़ ने भी संबोधित किया। संचालन मनीष बंसल ने किया। इससे पूर्व महिला मोर्चा शहर मंडल की ओर से सुबह प्रताप सागर पाल स्थित नायक बस्ती में स्थापना दिवस मनाया गया। तनुजा पंवार, केशर खंगारोत,अनिता, पिंकी, मंजू पंवार, सुंदर भाटी,निशा, संगीता, दुर्गा, संजू, अनिता समेत अन्य उपस्थित थे।
ये भी रहे उपस्थित
नागौर जिला उपाध्यक्ष गोविंद सोनी,शहर महामंत्री मनीष बंसल, महामंत्री कमल सैन,प्रमोद सोनी,सोहन भाटी,पवन सारस्वत,ललित भाटी,जाकिर ताकली,अरविंद भाटी,पवन पंचारिया, विजय पालडिय़ा, प्रवीण नहाटा,कैलाश तोलावत, दीपक सोनी,लोकेश बारिया,शुभम शर्मा, इमरान खान, अजीज अंसारी,पदम सारस्वत,दीपक गहलोत,कालूराम बोराणा, घनश्याम भाटी, नूर मोहम्मद गौरी, इकबाल चौहान, सुनील मिश्रा,प्रतीक पारीक, शकिल अंसारी,राजेश रावल, विमल अग्रवाल, जाकिर भाई, इकबाल चौहान, उम्मेदाराम, पवन सुराणा, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहमियत
जोधियासीे मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेश चारण के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने जोधियासी मण्डल के गंठिलासर, लाडिय़़ा, जोधियासी, जालनियासर एवं भदाणा शक्ति केन्द्रों पर स्थापना दिवस मनाया। चारण ने गंठिलासर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहमियत है, तभी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। चारण ने कार्यकर्ताओं से राजस्थान एवं देश के आम चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया। इस दौरान महामंत्री मदनलाल सुथार, उपाध्यक्ष भंवर सिंह सरासनी,किशोरीलाल,रामसिंह लाडिय़ा, रामेश्वरलाल, कालूराम, रामनाथ,मोटाराम सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
07 Apr 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
