8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 को सांवराद में फिर जुटेगा रावणा राजपूत समाज

आनंदपालसिंह एनकाउण्टर की सीबीआई जांच सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर होगी चर्चा, लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी बनाएंगे रणनीति

2 min read
Google source verification
Anandpal singh encounter

Anandpal

नागौर. सीबीआई द्वारा आनंदपालसिंह एनकाउण्टर की जांच करने से मना करने के बाद रावणा राजपूत समाज एक बार फिर लामबंद होने जा रहा है। आनंदपाल एनकाउण्टर को पांच महीने पूरे होने पर 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे सांवराद गांव में समाज के लोग एकत्र होकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस सम्बन्ध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन रावणा राजपूत समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल के नेतृत्व में होने वाली बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार
समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला के नाम से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सांवराद पहुंचने का आह्वान किया गया है। सोडाला ने बताया कि 24 नवम्बर को सांवराद में होने वाली बैठक में आनंदपाल के परिजनों से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
24 को सांवराद में होने वाली रावणा राजपूत समाज की बैठक को पुलिस अधिकारी हल्के में ले रहे हैं, लेकिन ऐसा करना पुलिस के लिए भारी पड़ सकता है। आनंदपाल एनकाउण्टर के बाद भी पुलिस ने आक्रोश सभा को हल्के में लिया था, जिसके बाद सांवराद में हालात बेकाबू हो गए थे। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन के लिए उसी गलती को दुबारा दोहराना भारी पड़ सकता है।

11 सूत्री मांगों को लेकर करेंगे चर्चा
रावण राजपूत समाज की बैठक युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल के नेतृत्व में आगामी 24 नवम्बर को सांवराद में रखी गई है। बैठक में समाज की 11 सूत्री मांगों के साथ आनंदपालसिंह एनकाउण्टर की सीबीआई जांच एवं अलवर, अजमेर व मांडलगढ़ में होने वाले लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।
- रणजीतसिंह सोडाला, प्रदेशाध्यक्ष, रावणा राजपूत समाज

सूचना मिली है, पर कंफर्म नहीं
हां, इस प्रकार की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तक हमारे पास कंफर्म जानकारी नहीं आई है। हमने समाज के प्रतिनिधियों को पाबंद किया है कि वे पुलिस प्रशासन से अनुमति लेकर ही बैठक आयोजित करें।
- परिस देशमुख, एसपी, नागौर

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग