25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारणा की सरहद में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने आरोपी के खेत स्थित सूखे टांके से मृत मादा मोर बरामद कर लिया

2 min read
Google source verification
National bird peacock hunted in Dharana, two accused arrested

National bird peacock hunted in Dharana, two accused arrested

जायल (नागौर). जिले की जायल तहसील क्षेत्र के ग्राम धारणा की सरहद में रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को शिकार करते देख आसपास के बाशिंदों ने वन विभाग को सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव नगवाडिय़ा, वन रक्षक रामधन, सहीराम, भंवरलाल नेतड़ व कालूराम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर आरोपी के खेत स्थित सूखे टांके से मृत मादा मोर बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मोर को टांके में डाल दिया।
टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के आरोप में मौके से कैलाश पुत्र सुखदेव व गणपत पुत्र सुखदेव बावरी निवासी धारणा को गिरफ्तार कर लिया।

शिकार करते ग्रामीणों ने देख किया पीछा
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रेशमी जाल बिछाकर मोर को फंसा लिया। शिकारी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपियों ने अपने ही खेत स्थित सूखे कुएं पर मोर को डाल दिया, जिससे ग्रामीणों को भनक नहीं लगे और रात्रि में इसका उपयोग कर सके। शिकार घटना की भनक लगते ही काफी ग्रामीणों ने मौके पर पर पहुंच कर आरोपियों को दबोच लिया। पूर्व सरपंच कानाराम दन्तुसलिया की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आए दिन शिकार की घटना पर रोष
वन्य जीव सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अर्जुन लोमरोड़ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी सरहद में इन आरोपियों ने शिकार घटना को अंजाम दिया, लेकिन मुख्य आरोपी भाग छूटा, जिससे कार्रवाई नहीं कर पाए। एक सप्ताह से समिति की टीम गोपनीय तरीके से इन आरोपियों पर नजर रख रही थी, जिससे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बार बार शिकार घटना पर रोष प्रकट करते हुए मुख्य आरोपी सहित शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।