
Nagaur News : इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती होने के बाद उससे मिलने कोटा से आए एक 17 साल के छात्र की बुधवार को लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नागौर जिले के मेड़तासिटी थाना क्षेत्र के सारंग बासनी गांव की है। जो कोटा से 292 किलोमीटर है। मृतक मधुबन बिहार का रहने वाला है तथा पिछले पांच साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। गत पांच मई को उसने नीट की परीक्षा दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गुरुवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परीक्षा के बाद वह कोटा से घूमने निकलापुलिस के अनुसार मृतक के पिता मधुबन बिहार निवासी उमेश कुमार केसरी पंजाब के तरण तारण रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक है। उसका 17 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार पिछले पांच साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। उसने 5 मई को नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह कोटा से घूमने निकला था। 7 मई को उसने इस बारे में उन्हें जानकारी दी थी। संतोष कुमार की इंस्टाग्राम पर बासनी सारंग गांव की एक किसी लड़की से दोस्ती हुई। वह उससे मिलने बासनी आया था। यह बात लड़की के परिजनों को पता लगी तो उन्होंने मिलकर लाठियों से हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।
Published on:
11 May 2024 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
