200 मीटर की परीधि में चुनावी रैली, जुलूस व सभा प्रतिबंधित
जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करें। नाम निर्देशन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर परिधि में किसी प्रकार की रैली, जुलुस एवं जनसभा नहीं करेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निग अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थी के साथ 4 (कुल 5) व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की 100 मीटर की परीधि में 3 से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं रहेगी।