25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेंजमेकर अभियान – स्वच्छ करो राजनीति अभियान देगा देश को नई दिशा

राजनीति में स्वच्छ छवि के लोग जाएंगे तो निश्चित रूप से देश का विकास हो सकेगा

2 min read
Google source verification
nagaur news

change maker campaign

लाडनूं. राजस्थान पत्रिका का स्वच्छ करो राजनीति चेंज मेकर्स बदलाव अभियान के तहत लाडनूं में महिलाओं की बैठक हुई। बैठक में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कस्बे के रवि पटेल कॉम्पलेक्स में हुई बैठक में सुमित्रा व माया कंवर ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाया गया यह महाभियान सराहनीय कार्य है। इससे लोगों में जागरूकता आएगी। राजनीति में स्वच्छ छवि के लोग जाएंगे तो निश्चित रूप से देश का विकास हो सकेगा। इस दौरान महिलाओं ने संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर प्रेमसुख टाक, जगदीश प्रसाद घिंटाला, नानूराम गोदारा ने अभियान की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मंजू देवी, रतन कंवर, भगवती देवी, हेमलता, सुमन देवी, संतोष देवी, सरोज कंवर, सीता कंवर समेत 50 महिलाओं ने भाग लिया। इसी तरह हरिजन बस्ती स्थित बाल भारती शिक्षण संस्थान उप्रावि में हुई बैठक में सुमन बालदीप, रामप्यारी, कंचन आदि ने कहा कि यह अभियान देश को नई दिशा प्रदान करेगा। स्वच्छ राजनीति को लेकर शुरू किया गया यह मिशन प्रशंसनीय है। इस दौरान महिलाओं ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, स्वच्छ राजनीति के लिए प्रेरित करने आदि का संकल्प भी लिया। बैठक में कृष्णा देवी, कांता देवी, मीरा देवी, श्वेता परिहार, झूमा देवी, लिछमा देवी, भंवरी देवी , नगीना, मुस्कान, नीतू लोहिया समेत 40 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल लोहिया, शिक्षक विनोद परिहार, सिद्धार्थ कलाल, बंटी भानावत, रामसिंह रेगर ने सहयोग किया।

आज नारी सबला है
महिलाओं को राजनीति मे भाग लेना चाहिए, उन्हे अपने मत का प्रयोग ऐसे लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए करना चाहिए जो कि समाज के उद्धार के लिए कार्य करे। उन्होने कहा कि राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर बदलाव के नायक नामक महाअभियान चलाया गया जिसमे महिलाओं को राजनीति मे आगे लाने की मुहिम चलाई गई है। मंच संचालिका शकुन्तला शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कविता के माध्यम से बताया कि महिला ही समाज का उत्थान करने वाली है। महिलाओं को आगे आना चाहिए और राजनीति मे हिस्सा लेकर अन्य महिलाओं के हौस्सलों को भी बढाना चाहिए। शिक्षिका चित्रलेखा कड़ेल ने कहा कि नारी/पुरुष दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। सोनिया ने जिनकी छोटी है बेटियां नामक कविता के माध्यम से समाज मे नारी पर हो रहे अत्याचार व बच्चियों के साथ हो रहे रेप जैसे कांड पर अपने विचार व्यक्त किए। बिन्दु शर्मा ने कहा कि आज नारी सबला है, समाज में बदलाव के लिए हर नारी को आवाज उठानी पड़ेगी। कल्पना भारद्वाज, दीपमाला, दिलीपसिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त कर पत्रिका के महाअभियान की सराहना की। इस अवसर पर करीब 65 महिलाओं ने भाग लिया।