महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि हमें खुद की समस्या का समाधान स्वंय करना होगा, दूसरा नहीं कर सकता। समर्पित भाव से कार्य कर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह में पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, पूर्व आईपीएस मनमोहन शर्मा, शिवलाल जोशी, पूर्व आईजी बीएसएफ के.सी शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सीताराम जोशी, भागीरथ शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हरिगोपाल उपाध्याय, सुनील तिवाड़ी, नीलेन्द्र शर्मा, आशीष गौतम, भागीरथ शर्मा, नारायणप्रसाद उपाध्याय, प्रभुदयाल, केसी शर्मा, प्रकाश जाजड़ा, महेन्द्र कुमार, मोहनलाल पंचारिया, ओमप्रकाश जोशी, शिवदयाल बच्छ, श्यामसुन्दर शर्मा, एडवोकेट भीकमचंद सहित नागौर, जयपुर , नोखा, बीकानेर , उदयपुर सहित कई राज्यों से समाज के लोगों ने भाग लिया।