
nagaur hindi news
नागौर. जिलेभर में रामनवमी व दुर्गा अष्टमी का पर्व रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने घरों में माता की ज्योत देखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। कन्याओं को भोजन करवाया तथा पांव छूकर भेंट दी। मंदिरों में हवन के साथ नवरात्र की पूर्णाहुति हुई। शहर में सुन्दरकाण्ड पाठ, रामायण पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों तथा सामाजिक संस्थानों की ओर से शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में शामिल युवा भगवा पताका लहराते तथा जयश्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम को कांकरिया स्कूल मैदान पहुंची। रैली से पूर्व कांकरिया स्कूल मैदीन में धर्मसभा हुई, जिसे केशवदास की बगीची के संत जानकीदास ने संबोधित किया। संत ने कहा कि हमें राष्ट्र के लिए जीना चाहिए। हमारा जो कुछ भी है वह केवल राष्ट्र का ही है। हम अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्वों को समझें। रैली में जिले के ग्रामीण इलाकों से भी काफी संख्या में युवा शामिल हुए।
यह भी संगठन हुए शामिल
रैली दुर्गा वाहिनी, भारत विकास परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, माली समाज शहर न्यात, अग्रवाल समाज, ओसवाल समाज, माहेश्वरी युवा मंडल, धार्मिक उत्सव आयोजन समिति, भारतीय मजदूर संघ, आरोग्य भारती सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकार्ताओं ने भाग लिया।
पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत
कांकरिया स्कूल से रवाना होकर रैली नया दरवाजा, घोसीवाड़ा, लोहियो का चौक, काठडिय़ों का चौक, बंशीवाला मंदिर , सदर बाजार, तहसील चौक, गांधी चौक, बी रोड़, दिल्ली दरवाजा, डेह रोड, विजय वल्लभ चौराहा, किले की ढाल, नकाश दरवाजा होते हुए वापस कांकरिया स्कूल मैदान पहुंची। मार्ग में 30 से अधिक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं व आमजन की ओर से पुष्प वर्षा की गई। लोगों को पीने के लिए पानी की बोतलें बांटी गई। रैली के साथ सजीव झांकियां भी चल रही थी।
पहली बार इतनी बड़ी रैली
जानकारी के अनुसार शहर में हर साल रामनवमी के अवसर पर रैलियां निकाली जाती रही है, लेकिन जितनी बड़ी रैली इस बार निकली वैसी पहले कभी नहीं निकली। शहर का हर व्यक्ति एक ही बात कहता हुआ नजर आया, इतनी बड़ी रैली पहली बार देखने को मिली। रैली में कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभाले हुए थे। रैली में शामिल लोग च्एक ही नारा एक ही नाम... जय श्री राम.. जय श्री राम... का जयघोष लगा रहे थे। लोगों ने सफेद पोशाक, गले में भगवा रंग का दुप्पटा, व सिर पर भगवा पगड़ी लगा रखी थी।
यह रहे मौजूद
वाहन रैली में विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, लद्यु उद्योग भारती के अध्यक्ष भोजराज सारस्वत, भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल, हरिराम धारणियां, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक चेनाराम, हेमंत जोशी, मनीष, अजय शर्मा, संजय सोनी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामकिशोर सारड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के दीपक गहलोत, दीपक सोनी, पंतजलि योग ? पीठ के कमल सोनी, अग्रवाल समाज ट्रस्ट के मनीष बंसल, महावीर बांठिया, पुखराज सांखला, शिवसेना के हेमंत टाक, धार्मिक उत्सव समिति के नागर भार्गव, गणेश त्रिर्वेदी, गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन
रामनवमी पर बंशीवाला मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे आरती के बाद हुए भजन का कार्यक्रम हुआ। गायक गोपाल अटल ने च्अवध में बधाई सा गावे...ज् सहित एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात चरणा अमृत व पंचेरी प्रसादी बांटी गई। बंशीवाला मंदिर के ट्रस्ट के मगनलाल बोड़ा, ओम प्रकाश सोनी, नृसिंह मौजदू रहे। पंडित नारायण, दीक्षांत पाराशर व भुवनेश्वर ने पूजा करवाई।
गोपीनाथ मंदिर में वानर नृत्य
गोपीनाथ मंदिर में वानर नृत्य हुआ। इसमें सिद्धार्थ गौड़, अमित कांगसिया, दिव्यम दाधीच, प्रशांत जांलाध, विकास पाराशर ने वानर का रूप धर कर नृत्य किया। नव्या तथा यंशवती ने कान्हा का रूप धारण किया। वानर रूप प्रशनंद तथा ठाकुरदत्त ने दिया। मंदिर में हुए भजनों के कार्यक्रम में रामकुंवार सैन तथा ताराचंद सोनी ने जसोदा मैया दे दे बधाई... सहित कई भजन सुनाए। इस मौके पर गिरीराज चांडक सहित लोग मौजूद रहे।
Published on:
25 Mar 2018 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
