14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : ​शिवरी देवी को नागौर सभापति बनाने की अनुशंसा

- कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक के बाद पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान को सौंपा पत्र

2 min read
Google source verification
Recommendation to make Shivri Devi Nagaur chairman

Recommendation to make Shivri Devi Nagaur chairman

नागौर. नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा को निलम्बित करने के बाद नया सभापति नियुक्त करने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच रविवार को एक नई खबर आई है कि तीसरी बार पार्षद चुनी गई शिवरी देवी जाखड़ को सभापति बनाया जाए। इसके लिए रविवार दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान की मौजूदगी में कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से शिवरी देवी को सभापति नियुक्त करने की अनुशंसा करते हुए पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान को पत्र सौंपा गया। गौरतलब है कि मीतू बोथरा पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का आरोप लगाते हुए सभापति पद से निलम्बित किया जा चुका है।

जानिए, कौन है शिवरी देवी
पूर्व पार्षद हरिराम जाखड़ की पत्नी शिवरी देवी इस बार तीसरी बार कांग्रेस के टिकट से पार्षद चुनी गई है। वहीं हरिराम जाखड़ भी इसी वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके हैं। यानी पिछले 22 सालों से पति-पत्नी पार्षद हैं और पांचों ही चुनाव कांग्रेस से लड़े हैं। जाखड़ के पुत्र रिछपाल जाखड़ पूर्व में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और हरिराम जाखड़ वर्तमान में बीसूका के सदस्य भी हैं।

इन्होंने दिया समर्थन

शिवरी देवी को सभापति बनाने के लिए पार्षद पांचीदेवी, पिंकी जैन, कैकेई, चंद्रकांता, सराेज, कैलाशी, मोहम्मद असगर, भजनसिंह, सरोज सेन, अफरोज जहां, यतिराज, बसंती, विशाल शर्मा, ललित, रघुवीर, माणक राव, सरोज ओड व गोविन्द कड़वा के नाम अनुशंसा पत्र पर लिखे हैं। इसमें मोहम्मद असगर, बसंती, रघुवीर, माणक राव व सरोज ओड के अलावा सभी हस्तक्षर हैं।