7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास ने बहू को ससुर के आगे परोसा

बलात्कार का मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
nagaur news

सास ने बहू को ससुर के आगे परोसा

नागौर. विवाहिता के साथ ससुर द्वारा बलात्कार करने का मामला महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शहर की एक महिला ने रिपोर्ट दी कि 2014 में उसका मुकलावा हुआ था। उसके तीन लड़कियां है। बेटा नहीं होने के कारण उसकी सास दबाव डालती थी कि ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से बेटा हो जाएगा। गत 13 जून को घर पर सास, ससुर के अलावा कोई नहीं था। सास ने मौका पाकर उसे कमरे में धकेलकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी बेटियों को जान से मार देंगे। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि शाम को घर आने पर पति को घटना की जानकारी देने पर उसने कहा मां जैसा कहती है वैसा ही करना होगा। पति ने उसके साथ मारपीट की व स्त्रीधन हड़प लिया। इसके बाद उन्होंने उसे नागौर स्थित ननिहाल में छोड़ दिया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो तीनों पुत्रियों को जान से मार देंगे। डर के मारे ननिहाल में रही। बाद में पीहर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।