
nagaur news
नागौर. नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी द्वारा करीब दो साल पहले कोतवाली थाने में दर्ज करवाए गए उनकी सुपारी देने के मामले को एसओजी ने झूठा मानते हुए एफआर पेश करने की तैयारी कर ली है। सभापति द्वारा इस मामले को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका की सुनवाई के दौरान उपस्थित एसओजी के जांच अधिकारी राहुल जोशी ने कोर्ट को बताया कि जांच में मामला झूठा पाया गया है। जिसके बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश विजय विश्नोई ने एक अगस्त को याचिका का निस्तारण करते हुए जांच एजेंसी को निर्देश दिए कि वह २० अगस्त तक एफआर रिपोर्ट सम्बन्धित न्यायालय (नागौर सीजेएम कोर्ट) में पेश कर दें।
गौरतलब है कि सोलंकी ने १७ जुलाई २०१६ को कोतवाली थाना में मानासर निवासी हरिराम पुत्र आशाराम जाट के खिलाफ रिपोर्ट पेश कर बताया कि हरिराम ने बलवीर नाम के युवक को उन्हें मारने की सुपारी दी है। सभापति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उधर, सभापति की मांग पर तत्कालीन एसपी परिस देशमुख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध करवा दिया। इसी बीच गृह मंत्री ने मामले की जांच एसओजी को सौंप दी। काफी समय तक जांच आगे नहीं बढऩे पर सोलंकी ने हाईकोर्ट में याचिका पेश कर सुपारी कांड मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने एसआेजी के जांच अधिकारी को तलब किया। हाईकोर्ट के आदेश पर एसओजी के जांच अधिकारी राहुल जोशी ने एक अगस्त को पेश होकर बताया कि सभापति की ओर से दर्ज करवाया गया प्रकरण जांच में झूठा पाया गया है, इसकी एफआर रिपोर्ट जल्द ही सम्बन्धित न्यायालय में पेश कर दी जाएगी। इस पर हाईकोर्ट ने एफआर रिपोर्ट २० अगस्त तक पेश करने के आदेश दिए हैं।
Read more news........
बीच राह हांफ गई हावड़ा एक्सप्रेस, यात्री हुए बेहाल
इंजन फेल ढाई घंटे देरी से पहुंची ट्रेन
मेड़ता रोड. जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन साथीन रोड के पास फेल होने से ट्रेन ढाई घंटे देरी से मेड़ता रोड पहुंची । इस कारण रात के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जोधपुर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस बुधवार रात को जोधपुर से मेड़ता रोड के लिए रवाना हुई थी। इस बीच साथीन रोड में इंजन बंद हो गया।
लोको पायलेट द्वारा काफी कोशिश करने के बावजूद इंजन आगे नहीं बढ़ सका। पायलेट द्वारा जोधपुर कंट्रोलर को सूचना देने के बाद दो घंटे के बाद इंजन मौके पर पहुंचा। इसके बाद हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे की देरी से रात 12.05 बजे मेड़ता रोड पहुंची, शंटिग के बाद करीब ढाई घंटे की देरी से 12.40 बजे ट्रेन रवाना हो सकी। इस कारण ट्रेन के यात्रियों को साथीन जैसे छोटे स्टेशन पर रात के समय दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बीकानेर से मेड़ता रोड पहुंची हावड़ा लिंक एक्सप्रेस के यात्रियों को मेड़ता रोड में ढाई घंटे तक जोधपुर- हावड़ा एक्सप्रेस के आने का इंतजार करना पड़ा। यह ट्रेन जोधपुर हावड़ा में जुडक़र हावड़ा की ओर जाती है।
Published on:
03 Aug 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
