
तकरीर के कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित मौलाना
नागौर. नकाश गेट के पास आजाद चौक स्थित हजरत शेख मोहम्मद इस्हाक फ ारुकी उर्फ मस्सा पीर रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय उर्स बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन कई कार्यक्रम हुए। शुरुआत कुरान खानी से हुई। रात को ईशा की नमाज के बाद तकरीर में मुख्य मौलाना नैनीताल के हाशमी नूरी ने तकरीर में कहा कि बुजुर्गों ने फ रमाया हमेशा सच बोलो सच बोलने वाला इंसान हमेशा कामयाब होता है कोई एक झूठ बोलता है तो उसे 70 अलग-अलग जगह पर झूठ बोलना पड़ता है। हमें बुजुर्गों की बातों को जिंदगी में उतारना चाहिए। इससे हमें जिंदगी में कामयाबी तो मिलेगी। मुफ्ती वली मोहम्मद ने शिक्षा के महत्व के बारे में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा अति महत्वपूर्ण है इसलिए हमें चाहिए कि हम हमारे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें और सही तथा गलत की पहचान करवाएं शिक्षा से ही इंसान अच्छा इंसान बनता है। शिक्षा के बिना जीवन में कुछ नहीं इस मौके पर शहर काजी मेराज उस्मानी ने बाबा शेख इसहाक फ ारूकी के जीवनी के बारे में कहा कि बुजुर्गों ने हर वक्त अल्लाह की इबादत की अल्लाह इनकी दुआओं को कबूल करता है। मुफ़्ती अब्दुल अजीज ने बेटियों के बारे में कहा कि जिस घर में बेटी जन्म लेती है उसके घर में अल्लाह बरकतें उतारता हैं। उदयपुर के मुफ़्ती अली हुसेन ने जिंदगी यू तो सब जी रहे हैं, इस तरह का जीना तो क्या बात है। मौलाना इमरान अशफ ाकी, मौलाना अब्दुल रकीब, मौलाना तंजीम ने भी तकऱीर की। संचालन हाफि ज मुस्तकीम ने किया।
उर्स के मौके पर राजस्थान मुस्लिम परिषद की ओर से परिषद के सम्भाग उपाध्यक्ष नईम अशरफ ी के नेतृत्व में रात को ईशा की नमाज के बाद मजार पर चादर चढ़ाई गई तथा अकीदत के फूल पेश करते हुए मुल्क में शांति की दुआ की गई। इस मौके पर फ्याज अली, बिलाल, साजिद खान, आसिफ़ मरोठी, मोहसीन, फ रीन सिलावट, अब्दुल कादिरए रियाज़ अली मुल्तानी, हुसैन अत्तारी सहित परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देग पर फातिहा आज
उर्स के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को देग पर फ ातिहा लगा देग लूटने की रस्म अदा की जाएगी। गौसिया कमेटी की ओर से शाम को असर की नमाज के बाद चादर का जुलुस सूफि या मस्जिद से रवाना होकर दरगाह पहुंचेगा तथा वह चादर पेश की जाएगी। रात को ईशा की नमाज के बाद कुरानख्वानी होगी।
यह रहे मौजूद
उर्स पर गोसिया कमेटी के अब्दुल्ल रब्बनी, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद सहीद, शाबिर हुसैन, रियाज़ अहमद, समीर, यूसुफ अली,परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
Published on:
08 Feb 2018 12:13 pm
