
Nagaur. procession from hanuman temple
Nagaur. गाजे-बाजे के साथ श्रीराम दरबार के साथ बालाजी की निकली शोभायात्रा के रंग में नागौर शहर रंगा नजर आया। संगीत की धुन पर नाचते-गाते चल रहे श्रद्धालुओं के नृत्य से शहर के आस्था के रंग में बदला रहा। शहर के नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे हरि कीर्तन एवं ताल सप्ताह का समापन शुक्रवार को हवन की पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान संगीतमय भजनों की सरिता बहती रही। श्रद्धालुओं ने भजन के साथ भगवान से सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने बालाजी को लाड लडावे माता अंजनी, लहर- लहर लहराए रे डंका बजरंगबली का, , बजरंग के चरणों में एक फूल चढ़ाना है, बजरंगी नाम है तेरा सरीखे भजनों की प्रस्तुतियों के दौरान माहौल बदला नजर आया। इस मौके पंडित गोविंद कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ ही हवन किया। हवन में आहुतियां अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के समापन हनुमान मंदिर से भगवान श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकली। विभिन्न मार्गों से भजनों की धुन पर निकली शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी आस्था का केन्द्र बनी रही।
पोस्टर का विमोचन
नागौर. श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं एएसजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 18 जून को रामपोल सत्संग भवन में सुबह दस बजे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगेगा। कार्यक्रम रामनामी महंत मुरलीराम महाराज के सानिध्य में होगा। शिविर आयोजन के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को महंत मुरलीराम महाराज ने किया। इस दौरान श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल अध्यख इंदुबाला सणगत, संगीता, राकेश सहदेव व राकेश आदि मौजूद थे।
नागौर. पोस्टर का विमोचन करते महंत मुरलीराम महाराज
Updated on:
16 Jun 2023 10:32 pm
Published on:
16 Jun 2023 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
