5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video–आग ने छीना बिन मां -बाप की बच्चियों का आशियाना

अज्ञात कारणों से कच्चे मकान में लगी आग में सामान जला

2 min read
Google source verification
आग ने छीना बिन मां -बाप की  बच्चियों का आशियाना

आग में जला सामान

रिंयाश्यामदास . नागौर जिल के राजस्व गांव बाकलियावास में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से एक बिन माता पिता की गरीब बच्चियों का आशियाना जलकर खाक हो गया।आग में कच्चे मकान में रखा सारा सामान जल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
सुमन बेलदार ने बताया कि रविवार शाम को पांच भाई- बहन पास में बने चाचा के मकान की छत पर सोए हुए थे। देर रात उनके कमरे से तेज आग देखकर आसपास के घर के लोग बहार निकले । आग पर काबू पाते इससे पहले ही घर का पूरा सामान व महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।

सुमन ने बताया कि उसकी मां की नौ वर्ष व पिता की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में पांच बहनें व एक छोटा भाई है। बड़ी बहन भट्टे पर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती है। घर में 20 हजार रुपए रखे। यह रुपए सुमन बड़ी ***** को सीख देने के लिए भट्टे के ठेकेदार से उधार लेकर आईं थी। आग में बीस हजार रुपए सहित सभी नए पुराने कपड़े, घरेलू सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलने पर पटवारी भवानी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामप्रकाश जाजड़ा ने मेड़ता उपखंड अधिकारी पूर्ण कुमार सैन, तहसीलदार भागीरथ चौधरी के निर्देश पर मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी है।

बीपीएल परिवार होने पर भी सभी सुविधाओं से वंचित
सुमन ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु से पहले से ही बीपीएल में चयन हुआ था। उनकी मृत्यु के बाद भी हमें किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाएं नहीं मिली। माता -पिता की मृत्यु के बाद दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हमारा कमरा , व उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। हमें सरकारी सुविधाओं से आस है। सरपंच ममता तंवर ने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।