11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता को समझनी होगी वोट की कीमत

लाडनूं. अभिनव राजस्थान पार्टी की ओर से गांव कसुम्बी के बागड़ा गेस्ट हाउस में अभिनव हथाई कार्यक्रम हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 7 May 2018, 6:29 PM IST

Ladnun News

लाडनूं. गांव कसुम्बी में हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

लाडनूं. अभिनव राजस्थान पार्टी की ओर से गांव कसुम्बी के बागड़ा गेस्ट हाउस में अभिनव हथाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से जनता पीडि़त है। राजनीतिक पार्टियां झूठे बड़े बड़े वादे करती है, लेकिन चुनावो के बाद गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। इस बार जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने वोट की कीमत समझनी होगी। अभिनव राजस्थान राजनीति को खत्म कर लोकनीति की स्थापना करेगा। क्योंकि लोकतंत्र की असली नीति लोकनीति होती है राजनीति तो राजतंत्र की नीति होती है। उन्होंने कहा कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार अभिनव राजस्थान पार्टी विधानसभा का चुनाव स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र देकर लड़ेगी। यह एफिडेविड प्रदेश लेवल पर ओर प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पार्टी की ओर से दिया जाएगा। इसमें जनता से किए गए वादों को जीतने के बाद निर्धारित समय सीमा में पूरा नही करने पर कोई भी व्यक्ति सक्षम न्यायलय में जाकर वादा खिलाफी ओर धोखे का केस कर सकेगा कि उसका कीमती वोट खराब हुआ है। ऐसे में पार्टी और जीते हुए सदस्यों को बेदखल करने का अधिकार जनता को मिल जाएगा। अभिनव राजस्थान पार्टी ने 40 मुद्दों के एक बुकलेट भी जारी की है। जिसको हथाई कार्यक्रम के दौरान वितरित किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इन 40 मुद्दों पर चर्चा करें। डॉ चौधरी ने कहा कि अगर जनता को उनका विजन पसन्द आता है ओर उनकी पार्टी को राजस्थान की जनता जिम्मेदारी देती है तो कॉलेज में पढऩे वाले हर विद्यार्थी को मासिक 5000 रुपए दिए जाएंगे। जिससे उनके माता पिता पर आर्थिक भार नही बढ़े और युवा अपनी पढ़ाई को जारी रख सके। लेकिन इसके लिए उनको पढ़ाई के अलावा दो घण्टे सामाजिक कार्य करना होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया मंगल ग्रह पर जा रही है और हम अभी इन आवारा गायों का समाधान नही कर पाए है। उन्होंने बताया कि गाय को अगर बचाना है तो गोचर को बचाना होगा। गोशाला खोलने से गायें नही बचेगी। कार्यक्रम में अंजनी कुमार सारस्वत, देवाराम ठोलिया, भेराराम पिलानिया, दिनेश शर्मा , रामेश्वर डारा, आसाराम बागड़ा, मुनारान बिरड़ा, कमल शर्मा, विकाश शर्मा, विमल शर्मा, हरि प्रजापत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर पारीक ने किया।