
बोरावड़ में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
बोरावड़. कस्बे में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोरी व लूट जैसी वारदातों ने जहां आम लोगों की नींद उड़ा रखी है। एक रात में दो मकानों में एक साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर पुलिस को चैलेंज दे रहे है तो पुलिस गश्त की पोल भी खोल रही है। बोरावड़ के जैन कॉलोनी में बुधवार रात को चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर मकराना थाना के एसआई महेन्द्रसिंह ने मय जाप्ते के मौके पर पहुंचक र घटना स्थल का मौका मुआयना किया, साथ ही दो अलग अलग रिपोर्ट पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी रायचन्द बोथरा पुत्र गणपतलाल बोथरा ने लिखित रिपोर्ट के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया कि उसके जैन कॉलोनी स्थित घर के पीछे की खिडक़ी तोडकऱ चोर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोडकऱ उसमें रखे पैंतीस हजार रुपए व सोने की दो अंगूठियां चुरा ले गए। जैन कॉलोनी के ही विनोद कुमार पुत्र शिव प्रसाद मौर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने घर के कमरे के बाहर की खिडक़ी तोडकऱ कमरे में प्रवेश कर कमरे में गोदरेज की अलमारी को तोडकऱ उसमें रखे पच्चीस हजार रुपए नकदी तथा कमरे में रखी अटैची व उसमें रखी चार चेक बुक व व्यवसाय के जरूरी कागजात चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में लगभग तीन-चार दिनों से कस्बे में संदिग्ध हालात में घूमते रतनाराम आंवला व अन्य लोगों ने घर में घुसने के दौरान पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।
बाजरे की बुआई में जुटे किसान
चौसला. मानसून पूर्व की बरसात के साथ ही क्षेत्र में बुआई का दौर शुरू हो गया। अधिकांश किसानों ने गर्मी के दौरान ही खेतों में सूड़ कर के खप पतवार साफ कर ली थी, ऐसे किसान अब फिर से खेतों की मिट्टी को उलटने-पलटने करने में लगे है तो जिन क्षेत्रों में बीते चार दिनों अच्छी बारिश हुई है। उन क्षेत्रों के किसान खाद-बीज तैयार कर बुआई के लिए तैयारी में जुटे हुए है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी अभी तापमान अधिक बताते हुए किसानों को बुआई के लिए इंतजार की सलाह दे रहे है, लेकिन कुणी, चौसला, लोहराणा, डाबसी इलाके में अधिकांश किसान बाजरे की बुआई करने में जुटे हुए है। लोहराणा के किसान चन्द्रराम पूनिया ने बताया की बारिश तो अच्छी हो गई है जिससे किसानों ने अभी बाजरे की बुआई शुरू कर दी है, लेकिन मूंग, चवला, मोठ, ग्वार, तिल आदि फसलों की बुआई का इंतजार कर रहे है।
Published on:
15 Jun 2018, 7:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.