5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

जिला प्रमुख पत्नी सुनीता चौधरी को लेकर क्या बोले उप मुख्य सचेतक पति महेन्द्र चौधरी, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/nagaur-news/

Google source verification

पत्नी के साथ बैठक में शामिल होने का सपना हुआ पूरा
नागौर. जिला परिषद की साधारण सभा में संयोग देखने को मिला। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी व उनके पति उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी एक साथ बैठे नजर आए। बैठक शुरू होते ही महेन्द्र चौधरी भी अपने मन की बात कहने से नहीं चूके और उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया। चौधरी ने कहा कि उनका सपना था कि उनकी पत्नी बैठक की अध्यक्षता करे और वे सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हो। आज यह सपना पूरा हुआ है। वे सदस्यों से पहले भी मिलते रहे हैं, लेकिन वो जगह जिला प्रमुख का चेम्बर होता था, लेकिन आज बैठक में सबके साथ हैं। गौरतलब है कि जिला प्रमुख सुनीता चौधरी उप मुख्य सचेतक व नावां विधायक महेन्द्र चौधरी की पत्नी है। नियमों के चलते महेन्द्र चौधरी पहले जिला प्रमुख की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में भाग नहीं ले पाते थे लेकिन विधायक बनने के बाद वे सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुए।