नागौर. कृषि विभाग के आत्मा सभागार कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कपास में पिंक बॉल वर्म नियंत्रण व प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयुक्त निर्देशित कृषि विस्तार हरीश मेहरा ने कहा कि कपास की फसल में कीट एवं रोग के प्रकोप से विशेष रूप से कपास फसल में पिंक बॉल वर्म से काफी नुकसान हो रहा है। इसके नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए जिले के कपास उत्पादक किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से रूबरू कराते हुए कीट एवं रोग के नियंत्रण एवं प्रबंधन के साथ साथ एवं नियमित सर्वे की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। सहायक निदेशक कृषि विस्तार शंकरराम सियाग ने किसानों को इस संबंध में तकनीकी जानकारी उपलब्ध दी। इसमें कृषि कॉलेज के विशेषज्ञ सुरेश खींची, राजदीप मूंडियाड़ा डॉक्ट, उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना आत्मा के निदेशक सत्यनारायण गढ़वाल, सहायक निदेशक कृषि विस्तार मेड़ता, कृषि अधिकारी श्योपालराम जाट एवं कृषि अधिकारी स्वरूपराम जाखड़ ने इस संबंध में तकनीकी जानकारियां दी। इस दौरान काफी संख्या में काश्तकार मौज्ूाूद थे।