8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : नागौर में बोले तोगडि़या : एक लाख हनुमान चालीसा पाठ केन्द्रों से दो करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का करेंगे काम

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि परिषद हिंदू समाज को समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त बनाने के प्रयासों में जुटी है। उन्होंने कहा कि शनिवार व मंगलवार को लोगों को एकत्र करके साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवा रहे हैं। इससे परिवारों को जोड़ने का काम होगा।

Google source verification

नागौर. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे हनुमान चालीसा पाठ को हिंदुओं को जोड़ने और उनके कल्याण का केंद्र बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने हिमाचल से यात्रा शुरू की है और अब तक 30 हजार केन्द्र शुरू हो चुके हैं। उनका लक्ष्य एक लाख हनुमान चालीसा पाठ केन्द्र शुरू करने का है, जिससे वे देश के दो करोड़ हिन्दू परिवारों को जोड़ेंगे। वे रविवार को नागौर आगमन पर श्रीरामनगर में जिला अध्यक्ष हेमंत टाक के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि परिषद हिंदू समाज को समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त बनाने के प्रयासों में जुटी है। उन्होंने कहा कि शनिवार व मंगलवार को लोगों को एकत्र करके साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवा रहे हैं। इससे परिवारों को जोड़ने का काम होगा। इस दौरान पाठ करने वालों को एक थैली दी जाती है , जिसमें एक मुट्ठी अनाज डालने के लिए कहा जाता है। यह अनाज गरीब परिवारों को दिया जाएगा।

तोगडि़या ने कहा कि इस योजना में वे हिन्दुओं का मुफ्त इलाज करेंगे, मुफ्त एडवोकेट की व्यवस्था करेंगे तथा जहां हनुमान चालीसा के पाठ होंगे, वहां ब्लड प्रेशर की जांच भी नि:शुल्क होगी। लोगों को स्वस्थ रखने की ट्रेनिंग देंगे। पाठ केन्द्रों में बच्चों को आगे बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा व रोजगार पर भी काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वे गरीबों के तीसरे बच्चे की स्कूल की फीस भरने की व्यवस्था करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़