
-make-porn-clippings-in-the-girls-toilet-
कुचेरा (नागौर). कुचेरा क्षेत्र के गाजू गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के टॉयलेट में छेद कर अश्लील क्लीपिंग बनाने का प्रयास करने वाले आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पर सोमवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने विद्यालय के ताला लगाकर आरोपित को गिरफ्तार करने तथा विद्यालय के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को गांव के एक युवक ने विद्यालय परिसर में बने छात्राओं के टॉयलेट की दीवार में छेद कर दिया। शुक्रवार सुबह छात्राएं टॉयलेट करने गई तो वहां टाइल टूटी पड़ी मिली। छात्राओं ने वापस आकर विद्यालय स्टाफ को इस बारे में बताया। जिस पर स्टाफ ने टॉयलेट को बंद करवा दिया तथा बच्चों को निगरानी के लिए रख दिया।
दोपहर एक बजे करीब गांव का ही महेंद्र चौकीदार पुत्र बीरबलराम चौकीदार वहां आया और टॉयलेट के पास जाने लगा। जिसकी सूचना बच्चों ने विद्यालय स्टाफ को दी। जिस पर विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा व युवक को पकडऩे की कोशिश की, मगर झाडिय़ों का फायदा उठाकर वह मौके से मोबाइल लेकर भाग गया। इस दौरान उसकी सिम कार्ड वहां पर गिर गई।
दर्ज कराई रिपोर्ट
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधूसूदन ने गाजू सरपंच नुकलाराम बावरी, कुम्भाराम गोदारा, विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक रामलाल गुर्जर सहित ग्रामीण शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे तथा प्रधानाचार्य ने थाना प्रभारी बंशीलाल डूकिया को लिखित नामजद रिपोर्ट सौंपकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस के अनुसार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधूसूदन ने रिपोर्ट दी कि गाजू निवासी महेंद्र चौकीदार पुत्र बीरबल चौकीदार ने शुक्रवार को विद्यालय के छात्रा टोयलेट की दीवार में छेद कर अश्लील क्लि बनाने के उद्देश्य से उसमें मोबाइल सेट कर रहा था। बच्चों व स्टाफ को देखकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अंकुश के लिए हो कठोर कार्रवाई
सरपंच के नेतृत्व में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि मामला सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा है। विद्यालय में पूरे गांव की पहली से बारहवीं तक की छात्राएं पढ़ती है, ऐसे में युवक द्वारा की गई हरकत से गांव की छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
Updated on:
21 Aug 2017 08:49 pm
Published on:
21 Aug 2017 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
