11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर के खाखडक़ी गांव में ग्रामीणों ने बैंक के जड़ दिया ताला

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के निकट खाखडक़ी गांव स्थित एसबीआई बैंक के स्टॉफ को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह बैंक के ताला जड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Villagers Lock the Bank In Khakhadki near Merta city in Nagaur

नागौर के खाखडक़ी गांव में ग्रामीणों ने बैंक के जड़ दिया ताला

एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक ने मौके पर पहुंच की समझाईश
मेड़ता सिटी। नागौर जिले के मेड़ता सिटी के निकट खाखडक़ी गांव स्थित एसबीआई बैंक के स्टॉफ को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह बैंक के ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक स्टॉफ के रवैये के चलते केसीसी खाता धारकों का बीमा अटक रहा है। सूचना मिलने पर नागौर एसबीआई सहायक महाप्रबंधक ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को बुधवार तक बैंक का पूरा स्टाफ बदलना का भरोसा दिलाया। खाखडक़ी एसबीआई शाखा प्रबंधक द्वारा केसीसी खाताधारकों को फसल बीमा को लेकर उचित जवाब नहीं दिए जाने सहित बैंक के स्टाफ द्वारा उपभोक्ताओं के प्रति नकारात्मक व अनुचित रवैया अपनाने पर परेशान ग्रामीणों ने बैंक के ताला जड़ दिया।

Nagaur Bank News in Hindi


नागौर से मौके पर पहुचे अधिकारी
इस दौरान खाखडक़ी, गेमलियावास, मूंगदड़ा, भूरियासनी, बासनी कच्छावा, बडग़ांव, फालकी गांवों के श्यामलाल, ओमप्रकाश, सांवलाराम, बलदेवराम, शोभाराम गोलिया, चेनाराम, महेन्द्र, अशोक, योगेश, महिपाल, सीताराम चौधरी, बंशीलाल, भंवरलाल, नगाराम, मूलाराम, अनिल कमेडिय़ा सहित ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मेड़ता से पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाईस की। बैंक पर ताला जडक़र रोष व्यक्त किए जाने को लेकर दोपहर बाद एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक नागौर दिनेश गोयल तथा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बुधवार तक बैंक में पूरा स्टाफ नया लगवा दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सहायक महाप्रबंधक को समस्याएं बताई।