7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी योजना में बना था हौज दबंगों ने जमाया ‘कब्जा’

मूण्डवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हिलोड़ी के भटनोखा गांव में सरकारी योजना के तहत बने जल हौज पर कब्जा करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
nagaur news

modi

नागौर. मूण्डवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हिलोड़ी के भटनोखा गांव में ग्राम पंचायत की स्वीकृति से सरकारी योजना के तहत बने जल हौज पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। भटनोखा के ग्रामीणों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आम लोगों व पशुओं के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हौज से लोगों का कब्जा हटाने की मांग की है। गांव के अनारदीन, रिड़मलसिंह, नरपतसिंह, लक्ष्मणसिंह, भंवराराम समेत ग्रामीणों ने लिखा है कि वर्ष २००९-१० में हौज व खेली का निर्माण किया गया, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया।
जांच में कब्जा साबित
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत तत्कालीन कलक्टर से की। इस पर कलक्टर ने मूण्डवा तहसीलदार से मामले की जांच करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना है कि तहसीलदार ने मामले की जांच किए बिना सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरण को निस्तारित कर दिया। विकास अधिकारी व तहसीलदार की जांच में हौज पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी हौज को निजी बताते हुए लोगों को पानी भरने से वंचित रखा जा रहा है। कलक्टर ने मामले की जांच नागौर एसडीएम को दी है।
मजबूत करें चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नागौर शहर मंडल की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मदनलाल गोस्वामी ने प्रकोष्ठ की टीम को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पवन श्रीमाली ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रतीक पारीक ने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से शहर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पदम सारस्वत, कमल सोनी, कैलाश पंवार, कांतिचंद माथुर, रविन्द्र शर्मा, महेन्द्र जोशी, मूलशंकर छापरवाल, रवि जोशी, आमिन, अरुण जोशी, प्रवीण व्यास,शलारुख, अविनाश बिंजावत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चिकित्सा शिविर का लाभ लिया
शहर के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लौहारपुरा की आेर से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या 28 स्थित दड़ा मौहल्ला में जामा मस्जिद के पास नि:शुल्क आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र गोदारा ने 130 रोगियों की जांच कर उपचार किया। इस दौरान 11 बच्चों व 5 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। शिविर में मेल नर्स बलदेव पंवार, पीएचएम विकास स्वामी, एएनएम मंजू रिणवा, वार्ड बॉय कमल व्यास व आशा सहयोगिनी फरजाना ने सेवाएं दी।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग