दूसरी तरफ बीजेपी ने बेनीवाल के सहयोगी रहे रेवतराम डांगा को उतारा है। उपचुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले शुक्रवार को जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ कस्बे के रतकुड़िया गांव में बेनीवाल और डांगा के समर्थकों के बीच 5-5 लाख की शर्त लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेनीवाल और डागा के समर्थक खुलेआम शर्त लगाते नजर आ रहे हैं।