28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैंड को बायपास कर गुजर रही थी बस, पुलिस को स्टापेज के लिए बनाना पड़ा चैक पोस्ट

नहीं पहुंची पुराने स्टैंड पर बसें - प्रशासन की सख्ती के बाद आज से बसें पहुंचीं राजा जन्मेजय बस स्टैंड, बायपास मार्ग से प्रवेश पर रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:31 PM IST

patrika

tata electric bus

नागदा. नवीन बस स्टैंड पर आखिरकार बसों का स्टॉपेज बुधवार से हो ही गया। दरअसल बुधवार को प्रशासन ने नवीन बस स्टेंड पर बसों के स्टॉपेज को सख्त रवैया अपनाया। कार्रवाई स्वरूप प्रशासन ने बायपास मार्ग पर दो पुलिस चैक पोस्ट बनाए। जिसके बाद बायपास मार्ग से होकर गुजरने वाली बसों को पुलिस जवानों ने बलपूर्वक बसों के प्रवेश को शहर में प्रवेश करने से रोका गया। जिसके बाद पुराने स्टेंड पर जाने वाली सभी बसों का स्टॉपेज राजा जन्मेजय स्टैंड पर होने लगा।

प्रशासन की इतनी सख्ती के बाद भी कुछ बस संचालक नवीन स्टैंड के परिसर को छोड़कर बायपास मार्ग स्थित निजी होटल के समक्ष जाकर बसों का स्टॉपेज करने लगे। इस दौरान राजस्व कालोनी से अपने कार्यालय के लिए रवाना हुए एसडीएम डॉ. श्रीवास्तव को नवीन बस स्टेंड पर एक निजी बस खड़ी दिखाई दी तो वह उसको शुभकामनाएं देने के लिए स्टेंड पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम ने देखा कि एक निजी बस का चालक बस धोने के साथ गंदगी फैला रहा था यह देखते ही एसडीएम ने जमकर फटकार लगाते हुए उठक बैठक लगवाई।

जावरा व उज्जैन मार्ग पर बनाए चैक पोस्ट
बसों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए बिरलाग्राम व मंडी पुलिस जवानों की एक-एक टुकड़ी जावरा व उज्जैन पहुंच मार्ग पर लगाई गई। पुलिस जवानों ने उज्जैन व जावरा की ओर से आने बसों को बायपास की ओर से आने वाली बसों को रोकते हुए सीधे राजा जन्मेजय बस स्टेंड पर स्टॉपेज करने के निर्देश दिए। बसों के स्टॉपेज को लेकर सीएसपी मानसिंह परमार दिनभर सक्रिय दिखाई दिए।

सीएसपी ने किया औचक निरीक्षण
इधर सीएसपी परमार ने दोपहर लगभग 12 बजे उज्जैन पहुंच मार्ग, इंगोरिया रोड और जीरो पाईंट पर तैनात पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इंगोरिया रोड पर सिर्फ दो पुलिस जवान देकर सीएसपी परमार ने बिरलाग्राम इंचार्ज बीएस चौधरी को फटकार लगाई। सीएसपी की फटकार के बाद चौधरी ने लगभग आधा दर्जन से अधिक जवानों को इंगोरिया रोड पाईंट पर तैनात किया।

इंगोरिया रोड और जीरो पाईंट पर पुलिस बल तैनात करके बसों को शहर में नहीं करने दिया गया है। कुछ बस ऑपरेटर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। उन्हे हिदायत दी गई हैं।
डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, एसडीएम नागदा