2020 से नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यता, ग्रामीणों को नक्सली विचारधारा से प्रेरित करना, सुरक्षा बलों की गतिविधियों की रेकी करना, आईईडी विस्फोट की साजिश और क्रियान्वयन, नक्सली कमांडरों के निर्देश पर कार्य करना, पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से स्वीकार की। वर्तमान में चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।