
होली में कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, बाइकर्स भी जरुर जान लें ये बातें...
होली में कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम , बाइकर्स भी जरुर जान लें ये बातें...
नारायणपुर. होली पर्व को ध्यान में रखकर कलक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बुधवार को कलक्टोरेट के सभाकक्ष में आहुत की गई थी। इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जिले की परंपरा के अनुरूप पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं जाने का निर्णय लिया। जिले में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने अवगत कराया कि होली पर्व में मदिरा सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सक्त कार्रवाही की जाएगी। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम में नामजद अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
....ऐसे बाइकर्स पर होगी कार्रवाई
तेज रफ्तार बाईकर्स पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। कलक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि होली पर्व आपसी सद्भावना व परस्पर सौहाद्र बढ़ाने का पर्व हैं। जिला सौहाद्र्र व भाईचारे के लिए भी जाना जाता है। होली में जबरदस्ती किसी व्यक्ति पर रंग न डाला जाये। नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में रासायनिक रंगों का विक्रय न हो तथा हर्बल रंगों का उपयोग किया जाये। पर्व में मुखौटा आदि का उपयोग नहीं करने पर बल देते कहा कि सुनिश्चित कर लें कि होलिका दहन डमरीकृत सड़क, बिजली के तार के समीप न जलायें। पर्यावरण की दृष्टि से पॉलीथीन होलिका में न जलायें। अस्पताल में होली के दौरान चिकित्सक के साथ ही व्यापक स्टाफ व एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
जलाशयों के किनारे तैनात रहेंगे गोताखोर
फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से सुझाव दिया कि नगर व उसके समीप के जलाशय, तालाबों में गोताखोरों की तैनाती की जाए। इस संबंध में कलक्टर व एसपी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को ऐसे जलाशयों व तालाबों का चिन्हांकित कर दो-दो गोताखोर या होमगार्ड पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अशोक चौबे के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, नागरिक, समाज प्रमुख, मीडिया प्रतिनिधी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Published on:
28 Feb 2018, 11:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.