29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग : नारायणपुर के डीइओ देवेश प्रसाद की दिल का दौरा पडऩे से निधन

नारायणपुर के डीइओ देवेश प्रसाद सुबह ट्रैक पर दौड़ते वक्त अचानक हृदयघात आने से उनकी मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 12 Jun 2018, 2:01 PM IST

 दिल का दौरा

ब्रेकिंग : नारायणपुर के डीइओ देवेश प्रसाद का दिल का दौरा पडऩे से निधन

नारायणपुर. अभी अभी अबूझमाड़ इलाके से एक बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नारायपुर के डीइओ की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई है। यह दौरा उन्हें ट्रैक पर दौड़ते वक्त आया फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत
मिली जानकारी के अनुसार नारायपुर जिले में पदस्थ डीइओ देवेश प्रसाद को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। सुबह जॉगिंग करने ट्रैक पर आए डीइओ को दौड़ते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह छटपटाते हुए वहीं मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में ही हृदयघात से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, डीइओ देवेश प्रसाद का पार्थिव शरीर अभी भी अस्पताल में है।

जगदलपुर. बस्तर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है नक्सलियों के अंतराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक आई सेक्टर में दक्ष नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि, यह नक्सली 15 से भी ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है। बताया जा रहा है कि, युवाओं को भड़काने व प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का काम यह नक्सली करता था।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के जगदलपुर में एक तकनीकी तैर पर दक्ष शहरी नक्सली अभय देवदास नायक उफऱ् लोड्डा को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। पुलिस के गिरफ्त में आया नक्सली अपने साथियों के लिए अपने ब्लॉग तैयार करना व उन्हीं ब्लॉग के माध्यम से विज्ञत्ति जारी करने का काम करता था। बताया जा रहा है कि, यह नक्सली बड़े बड़े शहरों में नक्सल विचारधारा के प्रचार प्रसार में इस नक्सली की अहम भूमिका है।

यहां की विद्या ग्रहण
कर्नाटक के बेंगलुरू मे महाविद्यालयीन शिक्षा ग्रहण करने के दौरान कॉमरेड साकेत राजन से प्रभावित 34 वर्षीय अभय ने साकेत राजन की मृत्यु के पश्चात माओवादी साहित्य तैयार करन विज्ञप्ति जारी करने और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को सरकार विरोधी गतिविधियों से जोडऩे का काम करता था।

इंडिया माइक्रो फायनेंस के नाम से संचालित करता था ब्लॉग
पुलिस के गिरफ्त में आया 34 वर्षीय नक्सली अभय इंडिया माइक्रो फायनेंस के नाम से ब्लॉग संचालित करता था तथा अंतराष्ट्रीय आतंकी संस्थाओं के बीच संमन्वय स्थापित करने का भी करता था।