29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहेलियों के साथ घूमने निकली थी नाबालिग, रात को इस हाल में पड़ी मिली कोतवाली के सामने…

संदेहास्पद मौत के बाद सर्व समाज में आक्रोश, मामले की जांच के लिए लगाई गुहार, अबूझमाड के नाबालिग युवती की मौत का मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 11 Apr 2018, 10:18 PM IST

रात को इस हाल में मिली नाबालिग, शरीर पर दांतों से काटने, खरोचने के मिले हैं निशान...

रात को इस हाल में मिली नाबालिग, शरीर पर दांतों से काटने, खरोचने के मिले हैं निशान...

रात को इस हाल में मिली नाबालिग, शरीर पर दांतों से काटने, खरोचने के मिले हैं निशान...

पुलिस को रात में इस हाल में मिली थी नाबालिग युवती, सुबह उपचार के दौरान तोड़ा दम...

नारायणपुर. कोतवाली थाना के समीप अबूझमाड़ की नाबालिग लता(बदला हुआ नाम) संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत पडी हुई थी। इसको कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया था। लेकिन नाबालिग इलाज के दौरान दम तोड दिया। इस घटना के बाद सर्व समाज में आक्रोष का माहौल देखने को मिल रहा है। इसमें बुधवार की दोपहर सर्व समाज के पदाधिकारियों बैठक आहुत कर पुलिस को तत्काल मामले की जांच के लिए गुहार लगाई है। मुलता अबूझमाड़ निवासी नाबालिग लता (बदला हुआ नाम) मुख्यालय में अपने चाचा के घर निवास कर जीवन-यापन कर रही थी। इसमें सोमवार की सुबह लता अपनी सहेली के साथ मरकाबेडा गांव गई हुई थी। जहां पर दिन में रूकने के बाद सोमवार की शाम करीब 7 बजे मुख्यालय में अपनी सहेली के घर पहुंचने के बाद चाचा के यहां जाने के निकली थी। लेकिन नाबालिग लता (बदला हुआ नाम) सोमवार की रात करीब 9 बजे कोतवाली थाना व सखी सेंटर के बीच सडक में संदिग्ध परिस्थितयों में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।

Read More : Police भी रह गई दंग जब तीन महीने में की गई कार्रवाई का आंकलन हो गया करोड़ों पार...

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
इस नाबालिग के सडक में पडे होने से राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। इस पर कोतवाली पुलिस नाबालिग युवती को उठाकर सोमवार की रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया था। लेकिन नाबालिग ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड दिया। अबूझमाड़ के नाबालिग कीे संदेहास्पद मौत हो जाने के कारण सर्व समाज में आक्रोष का माहौल देखने को मिल रहा है। इसमें सर्व समाज के पदाधिकारियों ने वाट-अप एप में नाबालिग युवती के मौत में बैठक आहुत करने के लिए संदेश वायरल कर दिया। इस संदेश में बुधवार की दोपहर 4 बजे बैठक होने की बात का उल्लेख किया गया था। इस संदेश के मिलने पर सर्व समाज के पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आहुत नगर में संदेहास्पद परिस्थियों हुई घटनाओं को लेकर विचार-विमर्श कर अबूझमाड़ की नाबालिग की संदेहास्पद मौत मामले की तत्काल जांच के लिए पुलिस को गुहार लगाई है।

Read More : OMG ! हड़तालियों ने कहा - अब पेट पर लात मारने की तैयारी कर ही ली है तो दे दो इच्छा मृत्यु...

नाबालिग युवती के शरीर पर चोंट के गहरे निशान
कोतवाली थाना के समीप बेहोशी की हालत मिली नाबालिग युवती के शरीर पर जगह-जगह चोंट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसमें नाबालिग के चेहरे पर आंख के नीचे दांत से काटने, दोनों हाथ, पैर पर खरोचने से चोंट आने के निशान दिखाई दे रहे थे। नाबालिग युवती की मौत जहर सेवन से होने की चर्चा नगर मे ंहो रही थी। लेकिन जहर युवती ने स्वयंम जहर का सेवन किया है या फिर किसी ने जहर पिलाया है। इन बातों का खुलासा पुलिस जांच में हो पाएगा।