27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CEO ने इस रूप में पहुंचकर अधमरी महिला को दी नई जान, पढ़ें मानवता की यह कहानी

जपं सीईओ ने दिया मानवता का परिचय, अंतिम संस्कार के बाद नहाने गई महिला को पहुंचाया हास्पिटल, संजीवनी 108 से संपर्क नही हो पा रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 21 Sep 2017, 6:18 PM IST

Janpad Panchayat CEO

ग्रामीणों की भीड़ देख सीईओ ने रोकी गाड़ी

नारायणपुर. मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर कापसी गॉव में बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी थी। इस बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद गांव की महिलाएं गांव के स्कूल पर स्थित तालाब में नहाने के लिए गयी थी, जहां पर नहाने के दौरान महिला बता पोटाई संतुलन बिगडऩे के कारण तालाब में डूब रही थी।

Read More : नवरात्रि के पहले ही दिन हो गई ये अनहोनी,विश्व प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी का हो गया निधन

माता को तालाब से बाहर निकाला
इस दौरान अपनी माता को डूबता हुआ देखकर राजमन पोटाई ने तालाब में छलांग लगाकर अपनी माता को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन महिला बता पोटाई अधमरी हालत में पहुंच गई थी। जिसके बाद महिला को हास्पिटल पहुंचाने के लिए परिजन संजीवनी 108 पर सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 108 से संपर्क स्थापित नही हो पा रहा था। जिससे अधमरी हालत में बेहोश महिला को समय पर इलाज मिलने के लिए देरी हो रही थी।

ग्रामीणों की भीड़ देख सीईओ ने रोकी गाड़ी
इसी दौरान नारायणपुर जनपद पंचायत सीईओ अमित भाटिया कला जत्था कार्यक्रम में शामिल होने छोटेडोंगर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में कापसी के पास ग्रामीण एकत्रित देखकर सीईओ ने अपनी गाड़ी रोककर ग्रामीणों से पूछताछ करने लगे। जिसके बेहोश महिला की स्थिति को देखकर सी ईओ अमित भाटिया ने बेहोश महिला को अपने वाहन से जिला हास्पिटल लाकर भर्ती किया।

Read More : तेज बहाव के भंवर में फंस गए दो युवक, खेत का काम खत्म कर चार दोस्त गए थे नहाने

इलाज के लिए दिया 2 हजार रुपए
जिसके बाद डॉक्टर ने बेहोश महिला का इलाज करना शुरू किया। वहीं महिला के परिजनों के पास खर्च के लिए पैसे नहीं होने पर सीईओ ने परिजनों को 2 हजार रुपए नगद प्रदान किया। इस तरह सीईओ अमित भाटिया ने मानवता का परिचय देते हुए महिला की जान बचाई।