
CG News: जिला मुख्यालय के गारंजी एजुकेशन हब में संचालित परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने अधीक्षक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इससे महिला कर्मचारियों ने मामले की शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से की थी। इससे मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेकर कलेक्टर महिला कर्मचारियों शिकायत पर जांच टीम गठित की है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी ओरछा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
इस शिकायत में महिलाओं कर्मचारियों ने अधीक्षक पर संगीन आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए अधीक्षक को हटाने की मांग की थी। इसमें मामला महिला कर्मचारियों से जुड़ा होने के चलते कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरता दिखाते हुए मंगलवार को परियना दिव्याजी आवासीय विद्यालय में अधीक्षक को लेकर मिली शिकायत के लिए जांच टीम गठित की है। इस जांच टीम में खंड शिक्षा अधिकारी ओरछा डीबी रावते की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है।
इस जांच टीम को 3 दिवस के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के गारंजी में परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में करीब 35 दिव्यांग बच्चे आवासीय शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इन बच्चों की देखरेख के लिए 1 पुरुष सहित 9 कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इससे पदस्थ महिला कर्मचारियों ने सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर से अधीक्षक के प्रताड़ना को लेकर शिकायत की थी।
CG News: इस टीम में सदस्य के रूप में बाल संरक्षण अधिकारी महिला बाल विकास सरिता बंजारे, सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विकास तनुजा नाग, एमआईएस प्रशासक शिक्षा विभाग नीतू राठौड़ शामिल है। इससे जांच टीम को शिकायत के आवेदनों की संयुक्त रुप से जांच कर 3 दिवस के भीतर पूरी कर अपना अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। इससे जांच टीम परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में दस्तक देकर महिला कर्मचारियों से बयान लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसको कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगी।
Updated on:
5 Mar 2025, 1:36 PM IST
Published on:
5 Mar 2025, 1:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.