7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: अबूझमाड़ के धान खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा, अब तक नहीं हुई बोहनी…

Dhan Kharidi: अबूझमाड़ के बासिंग धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां अभी तक बोहनी भी नहीं हुई है। इतना ही नहीं बल्कि स्टाफ भी नदारत हैं।

2 min read
Google source verification
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: नारायणपुर जिले के कई धान खरीदी केन्द्रों में अब तक बोहनी नहीं हुई है। धान की फसल पकने में विलंब होने के चलते यहां की खेती पिछड़ जाती है। जिस वजह से धान की बिक्री सही समय पर नहीं हो पा रही है।

Dhan Kharidi: अब तक शुरू नहीं हो पाई धान खरीदी

इस समय पूरे प्रदेशभर में धान खरीदी का महाभियान चल रहा है जिसके तहत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। नारायणपुर जिले में कुल 17 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन अबूझमाड़ क्षेत्र के कोहकामेटा, बासिंग और सोनपुर केंद्रों पर अब तक धान खरीदी शुरू नहीं हो पाई है।

सरकारी खरीदी से बिचौलियों से राहत

पिछले तीन वर्षों से अबूझमाड़ क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी हो रही है, जिससे किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिला है। हालांकि, इस बार फसल पकने में देरी और मजदूरों की कमी ने खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित किया है। प्रशासन और किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सुधरेगी और धान खरीदी केंद्र सक्रिय हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: साय सरकार की नीति से कम हो जाएगी धान खरीदी, कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

फसल पकने में देरी के कारण बनी स्थिति

अबूझमाड़ क्षेत्र में फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है, इसके चलते कटाई भी नहीं हुई है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। पिछले साल बासिंग केंद्र पर सर्वाधिक धान की खरीदी हुई थी, लेकिन इस बार किसानों की अनुपस्थिति ने कर्मचारियों को भी इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है।

किसानों की व्यस्तता और मजदूरों की कमी

Dhan Kharidi: स्थानीय किसानों से चर्चा में यह सामने आया कि कई किसान अभी फसल की मिंजाई और कटाई में व्यस्त हैं। कुछ किसानों ने धान खेतों में काटकर रख दिया है, लेकिन मजदूरों की कमी के कारण मिंजाई का काम रुका हुआ है। कई किसान धान को घर तक लाने में ही जुटे हुए हैं।