29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: साय सरकार की नीति से कम हो जाएगी धान खरीदी, कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

Dhan Kharidi: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस अब साय सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Dhan Kharidi

Dhan Kharidi: प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है। नई खरीद नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की।

Dhan Kharidi: लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा: कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस बार 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मिट्रिक टन की खरीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा।

वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा। सोसाइटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाए। ऐसे में एक किसान के शेष धान के लिए उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: जिले में अब तक 1 लाख 17 हजार 360 क्विंटल हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रही ये खास सुविधा भी…

पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा

सरकार ने यह घोषणा की है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आएगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को घान बेचे थे। उनके खाते में रकम नहीं आई है। एक मुश्त 3100 नहीं आ रहा है। सिर्फ 2300 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।

बफर स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं

Dhan Kharidi: पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की नई नीति के अनुसार 72 घंटे में बफर स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया है। पहले इस प्रावधान के होने से समितियों के पास ये अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सकें। अब जो बदलाव हुआ है उसके बाद बफर स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,पार्षद कमलेश पाठक, ललिता राव,सुखराम नाग,जाहिद हुसैन, सायमा अशरफ, अनुराग महतो,शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।