15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhan Kharidi: धान खरीदी में गड़बड़ी तो नहीं.. अपर कलेक्टर अचानक पहुंचे केंद्र, फिर जो हुआ..

Dhan Kharidi: महासमुंद जिले में अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा और धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
धान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी..

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा और धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: पहले दिन 129 धान खरीदी केन्द्रों में 2713 किसानों ने बेचा धान, 29 नवंबर तक के लिए टोकन हुआ जारी

Dhan Kharidi: किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो

Dhan Kharidi: निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी।

धान खरीदी केंद्र परसदा में भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और कोई अनियमितता न हो। धान जांच नाका चरौदा में उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी पर जोर दिया और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर साहू ने कहा कि नीति को लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान ओंकारेश्वर सिंह, नितिन ठाकुर उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग