जिले में डीआरजी, बीएसएफ, जिला पुलिस बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी द्वारा लगातार माओवादी विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के कारण माओवादियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बयानार एरिया कमेटी जनताना सरकार अध्यक्ष रोण्डा उर्फ मेहत्तर कोर्राम पिता दुरपू निवासी टेमरूगांव थाना धौड़ाई ने माओवादी संगठन को छोड़ दिया।