मौके(Narayanpur) पर अधिक पुलिस फोर्स भेजा गया और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगाईं। चार आईपीएस अफसरों ने मोर्चा संभाला। बस्तर आईजी पी सुंदरराज, 16 वी वाहिनी कमांडेंट जितेंद्र शुक्ल, नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार, कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल, नारायणपुर कलेक्टर अजित वसन्त नारायणपुर (Narayanpur) पहुंचे।