SP Sadanand Kumar attacked: धर्मांतरण को लेकर उठे विवाद को सुलझाने पहुंचे नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार पर हमला हो गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,उन्हें उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य आरक्षक भी घायल हैं। मौके पर अधिक पुलिस फोर्स भेजा गया है और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन पूरी ताकत लगाए हुए हैं।