25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal News: एनकाउंटर के बीच बौखलाए नक्सली, पद्मश्री वैद्यराज मांझी समेत कई लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

Naxal News: छोटेडोंगर सहित नारायणपुर के चार लोगों को जान से मारने की धमकी मिली है। नक्सलियों ने ओरछा मार्ग पर जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर दूर फेंके पर्चा में जाने से मरने की धमकी दी है।
2 min read
Google source verification
Naxal News: एनकाउंटर के बीच बौखलाए नक्सली, पद्मश्री वैद्यराज मांझी समेत कई लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

Naxal News: नारायणपुर जिले के प्रसिद्द वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी को एक बार फिर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसमें नक्सलियों ने वैद्यराज हेमचंद मांझी को धमकी देते हुए ओरछा मार्ग पर पर्चे फेंके है। इन पर्चो में नक्सलियों ने वैद्यराज सहित अन्य लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए धमकी दी गई है।

Naxal News: 4 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार पूरा मामला नारायणपुर जिले के धोडाई थाना क्षेत्र का हैं। छोटेडोंगर सहित नारायणपुर के चार लोगों को जान से मारने की धमकी मिली है। नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी ने ओरछा मार्ग पर जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर दूर कलीभाटा में फेंके पर्चा में जाने से मरने की धमकी दी है। इन पर्चा में नक्सलियों ने लिखा है कि, पुलिस सुरक्षा में गांव से कब तक बाहर रहोगे।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों की खैर नहीं! CM ने की नक्सल ऑपरेशन और कानून व्यवस्था की समीक्षा

हालांकि इस पर्चा को लेकर जानकारों का कहना है कि इस तरह के पर्चा संदेह के दायरे में हैं। इससे पूर्व भी इस तरह के नकली पर्चा फेंककर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे हैं। कुछ स्वार्थी तत्व भी इस तरह के पर्चा फैँक कर शासन व प्रशासन की छवि को खराब करने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि इस पर्चा मिलने के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसकी पुष्ठि भी नहीं की जा रही है।

नक्सलियों ने की पद्मश्री मांझी के भतीजे की निर्मम हत्या

Naxal News: नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी थी। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैद्यराज हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। इस वजह से ही पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय के सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान कर रखा है।

बड़ी खबरें

View All

नारायणपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग