इलाके में फैली दहशत
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में नक्सलियों की दहशत बढ़ गई है। छोटेडोंगर व आसपास इलाकों में पुलिस की सर्चिंग लगातार जारी है। इसके बाबजूद लोग रात 7 बजे के बाद अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं । इस तरह नक्सलियों(Narayanpur Naxalism)के द्वारा लगातार बैनर पोस्टर लगाकर आमदई खदान का खुलकर विरोध कर रहे है। एक तरफ पुलिस अनेक गांवो को नक्सल मुक्त करने का दावा कर रही है। वही, दूसरी तरफ नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।