17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांबाज जवानों ने कमांडर को जंगल में दौड़ाकर पकड़ा, मौके से भरमार भी किया बरामद

10 सालों से था सक्रिय, आदेर के जंगल में भरमार समेत सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार, जवानों को देख छिपने की कोशिश कर रहा था यह सदस्य।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 12 Sep 2017, 10:44 PM IST

Arrest Naxali

जवानों ने कमांडर को जंगल में दौड़ाकर पकड़ा

नारायणपुर. जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से जिला बल, छसबल व एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी सोमवार की रात सर्चिंग के लिए नक्सली विरोधी अभियान के तहत आदेर कुड़मेल गांव की ओर रवाना हुई थी। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी व एसपी संतोष के मार्गदर्शन में जिले के अंदरूनी इलाकों में लगातार ऐसे नक्सली उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सर्चिंग टीम ने एक मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है।

Read More : बच्चों का योगासन देख President भी रह गए दंग, कहा वाह क्या मुद्राएं है, देखें यह तस्वीरें

भरमार बंदूक के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया
इस दौरान मंगलवार की सुबह आदेर के पास जंगल में सुरक्षा बलों को देखकर छिप रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पुछताछ में अपना नाम दोगे पोयाम पिता गोगा उम्र 38 निवासी मुरूमवाड़ा माओवादी संगठन में मुरूमवाड़ा मिलिशिया कमाण्डर के पद पर सक्रिय रूप से कार्य करना बताया। जिसके निशानदेही पर आदेर जंगल से 1 नग भरमार बदूंक बरामद किया गया।

मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत
गिरफ्तार माओवादी दोगे पोयाम 10 वर्षो से मुरूमवाड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। जिसको 2015 में माओवादी कमाण्डर अशोक द्वारा मुरूमवाड़ा मिलिशिया कमाण्डर बनाया गया था। जिसके बाद से दोगे मिलिशिया कमाण्डर के रूप में कार्य कर 2017 में बड़े टोण्डाबेड़ा नाला के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना शामिल रहा है।

Read More : मछली पकडऩे निकला था ग्रामीण, डेम पहुंचकर करता रहा चीख-पुकार, फिर फैली सनसनी

नक्सलियों का देशी जड़ी-बूटी से उपचार
वही गिरफ्तार माओवादी दोगे मुठभेड में घायल माओवादी सहित अन्य बीमारी से पीडि़त माओवादियों का देशी जड़ी-बूटी से उपचार करता था। इसके साथ ही माओवादियों के मीटिंग के लिए ग्रामीणों को एकत्र करना, माओवादियों को पुलिस के आने की सूचना देना, माओवादी संगठन का प्रचार-प्रसार करने का कार्य करता था। जिसको गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय केसमक्ष पेश किया गया।