17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम, पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हो रहे लोग

Tribal society did a ruckus: सर्व आदिवासी समाज की जिला इकाई राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मसोरा-नारायणपुर तिराहे पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गई है। इस धरने में बड़ी संख्या में समाज से जुडे लोग अपने पारम्परिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हो रहे है।
2 min read
Google source verification
आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम, पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हो रहे लोग

आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम, पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हो रहे लोग

Tribal society did a ruckus: सर्व आदिवासी समाज की जिला इकाई राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मसोरा-नारायणपुर तिराहे पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गई है। इस धरने में बड़ी संख्या में समाज से जुडे लोग अपने पारम्परिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हो रहे है। यहाँ मौजूद लोग राज्य सरकार होश में आओ, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते जैसे नारे लगा रहे हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि, छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज को प्राप्त 32% आरक्षण लेकर ही रहेंगे।

मौके पर मौजूद पुलिस जवान
चक्काजाम कर धरने पर बैठे आदिवासी समाज के लोगों की संख्या बह काफी ज्यादा है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर मौजूद है। वहीं, एनएच से गुजरने वाली वाहनों को डायवर्ड किया जा रहा है।

आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि छग हाईकोर्ट ने आदिवासियों को मिलने वाले 32 प्रतिशत आरक्षण में कटौती करते 20 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। यहाँ मौजूद लोगों ने कहा आरक्षण बचाने की भीख मांगने की जरूरत नहीं है।

आरक्षण बचाओ के मुद्दे को लेकर समाज से जुड़े लोग पिछले कुछ समय से लगातार अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे है। मौके पर समाज के पदाधिकारियों के साथ ही एएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य मौजूद है।