26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर करना चाहते है खरीदारी और निवेश तो जान लें श्रेष्ठ मुहूर्त के ये तारीख, समय निकल गया तो होगा पछतावा

बाजार में उठाव: सर्वार्थसिद्धि योग का भी बन रहा है संयोग, खरीदारी और निवेश के लिए है श्रेष्ठ मुहूर्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 18 Oct 2019, 4:38 PM IST

अगर करना चाहते है खरीदारी और निवेश तो जान लें श्रेष्ठ मुहूर्त के ये तारीख, समय निकल गया तो होगा पछतावा

अगर करना चाहते है खरीदारी और निवेश तो जान लें श्रेष्ठ मुहूर्त के ये तारीख, समय निकल गया तो होगा पछतावा

नारायणपुर . दीपावली से पहले खरीदारी के लिए दो महामुहूर्त आ रहे हैं। दीपावली से एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा और 22 अक्टूबर को भौम पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। दो दिन और भी शुभ योग रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन दो दिनों में व्यापार, खरीदारी या किसी तरह का निवेश धनतेरस और दीपावली के समान ही शुभ रहेगा।

CM भूपेश ने सभी कलेक्टरों को जारी किया निर्देश, मिट्टी के दिये बेचने वालों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

शनि है पुष्य नक्षत्र का स्वामी
पंडि़तों ने बताया कि दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली हर प्रकार की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होता है। शनि वृद्धि करने वाला और लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है और लाभ भी देती है।

इस काम के लिए रेलवे स्टेशन के पास बनने जा रहा है 45 करोड़ रुपए में सात मंजिला बिल्डिंग

क्या-क्या करे खरीदी
इस नक्षत्र में वाहन, मकान, दुकान, कपड़ा, सोना-चांदी व जमीन खरीद सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, जमीन, मकान खरीदना ज्यादा लाभदायक रहता है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

रास्ता रोककर नाबालिग से किया छेडछाड़, कोर्ट ने भेजा तीन साल के लिए जेल

सोमवार को सोना-चांदी और मंगल को प्रॉपर्टी
सोम पुष्य में सोने-चांदी की खरीदारी और निवेश लाभकारी माना गया है। वहीं मंगल को भूमि और कृषि का कारक ग्रह माना गया है, इस वजह से मंगल पुष्य पर मकान, प्लॉट या कृषि भूमि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। मंगलवार को वाहन की खरीदारी भी की जा सकती है। इसके लिए शुभ मुहूर्त 21 अक्टूबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक और रात 10.30 से 12 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार 22 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

Click & Read More Chhattisgarh News.